Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम ने लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त,1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रु अंतरित

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

: स्वास्थ वर्धक जानकारी जरूर पढ़ें छाती में जमा बलगम कैसे बाहर निकालें, 

Aditi News Team

Mon, Feb 5, 2024
स्वास्थ वर्धक जानकारी जरूर पढ़ें छाती में जमा बलगम कैसे बाहर निकालें, हल्दी और गुड़ एक डली गुड़ को हल्दी में मिलाकर सुबह शाम इसका सेवन करने से बलगम फट जाएगा और सांस लेने में सहूलियत होगी। खांसी में राहत मिलेगी...... गर्म पानी लगातार गर्म पानी का ही सेवन करते रहने से कफ गल जाता है और इससे संक्रमण भी दूर होता है, जब भी पिएं गर्म या गुनगुना पानी ही पिएं। ड्राई फ्रूट्स और शहद एक चम्मच ड्रायफ्रूट्स और शहद में थोड़ी सी अदरक, कालीमिर्च और नींबू मिलाकर उसका दिन में 2 बार और रात में एक बार सेवन करेंगे तो खांसी में राहत मिलेगी । भाप लेना सिर पर तौलिया रखकर गर्म पानी की कटोरी से भाप लेने से भी कफ गल जाता है और तब बलगम बाहर आ जाता है। नमक के गर्म पानी के गरारे गर्म पानी में नमक मिलाकर उसके गरारे करने से गले की सूजन और सूखी खांसी में राहत मिलती है। हल्दी वाला दूध रात को सोते समय रोज हल्दी मिला दूध का सेवन करें, इसमें चाहे तो थोड़ा सा केसर और गुड मिला लें लेकिन ध्यान रखें कि शक्कर न महिलाएं । तुलसी या मोरिंगा ग्रीन टी तुलसी और मोरिंगा(सहजन) इम्यूनिटी बढ़ाती है, इसके सेवन से खांसी में आराम मिलता है ।

Tags :

जरूरी खबरें