Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवाओं को मोबाइल से निकालकर खेल और पढ़ाई से जोड़ना आवश्यक- मंत्री उदयप्रताप सिंह,गायक सचेत परंपरा ने दी शानदार प्रस्तुति

ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का भ्रमण, सुपर सीडर से गेहूं की बोवनी का किया अवलोकन

नरसिंहपुर शहर में अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद करने और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

मान्यता है कि आंवला के वृक्ष में भगवान विष्णु और जी का वास होता है।

: Narsinghpur कलेक्टर ने कोविड- 19 वैक्सीनेशन की तैयारियों का लिया जायजा,<br>रात्रि में जिला चिकित्सालय पहुंचे कलेक्टर

Aditi News Team

Mon, Mar 1, 2021

नरसिंहपुर। जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु के आम नागरिकों को कोविड- 19 वैक्सीन का टीकाकरण जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर एवं सिविल अस्पताल गाडरवारा में एक मार्च से शुरू होगा। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने कोविड- 19 वेक्सीन के टीकाकरण की तैयारियों का रविवार की रात्रि को जिला चिकित्सालय पहुंचकर जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने टीकाकरण की तैयारियों के बारे में सिविल सर्जन से जानकारी ली।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें