Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम ने लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त,1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रु अंतरित

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

: Narsinghpur राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Aditi News Team

Mon, Feb 1, 2021

नरसिंहपुर । रविवार 31 जनवरी को जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में जिला चिकित्सालय में बनाये गये पोलियो बूथ में विधायक श्री जालम सिंह पटैल एवं कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के द्वारा प्रात: 9.30 बजे बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीसी आनंद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एआर मरावी, डॉ. अशोक शर्मा नोडल अधिकारी के द्वारा भी बच्चों को दवा पिलाई गई।
         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीसी आनंद ने बताया कि जिले में 5 वर्ष तक के 152000 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। कुल 1238 टीम बनाई गई हैं, जिसमें 2476 कर्मचारी एवं 160 सुपरवाईजर कार्यरत हैं।
         एक फरवरी से दो फरवरी को बूथ दिवस से शेष बच्चों को घर- घर जाकर दवा पिलाई जायेगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, हाट बाजार, मेला, मंदिर में भी पोलियो की दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है।
         जिला स्वास्थ्य समिति नरसिंहपुर के द्वारा जिले की जनता से अपील की जाती है कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में सहयोग करें। साथ ही इस अभियान के दौरान पोलियो की दो बूंद से कोई भी बच्चा वंचित न रहे।
 

Tags :

जरूरी खबरें