: नरसिंहपुर ,नसबंदी शिविर का होगा आयोजन
Aditi News Team
Sat, Feb 3, 2024
नसबंदी शिविर का होगा आयोजन
परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत क्लीनिक आउटरीच टीम (सीओटी) के माध्यम से जिले में 2 फरवरी से एलटीटी/ एनएसव्हीटी नसबंदी किये जायेंगे।
इस सिलसिले में विकासखंड बाबई चीचली के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चीचली में 2 व 16 फरवरी को व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका में 9 व 23 फरवरी को, विकासखंड सांईखेड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांईखेड़ा में 15 फरवरी को व सिविल अस्पताल गाडरवारा में 8, 18, 22 व 29 फरवरी को और विकासखंड चांवरपाठा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेंदूखेड़ा में 10 व 24 फरवरी को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रौंसरा में 17 फरवरी को व सिविल अस्पताल गाडरवारा में 3 व 11 फरवरी को नसबंदी ऑपरेशन किये जायेंगे।
Tags :