Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम ने लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त,1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रु अंतरित

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

: Narsingpur राजस्व विभाग के 916 अधिकारी- कर्मचारियों को लगा कोविड- 19 का टीका

Aditi News Team

Mon, Feb 8, 2021

जिले में कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे चरण का शुभारंभ हुआ। दूसरे चरण में सोमवार को राजस्व विभाग के 916 अधिकारियों- कर्मचारियों को कोविड- 19 का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में एसडीएम नरसिंहपुर श्री राधेश्याम बघेल, गाडरवारा श्री आरएस राजपूत, तेंदूखेड़ा श्री जीसी डेहरिया व गोटेगांव श्रीमती निधि सिंह गोहल को कोविड- 19 का टीका लगाया गया।
         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि सोमवार को जिले में राजस्व विभाग के 916 अधिकारी- कर्मचारियों को कोविड- 19 का टीका लगाया गया। जिला चिकित्सालय में 233, सिविल अस्पताल गाडरवारा में 118, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांईखेड़ा 120, गोटेगांव में 96, राजमार्ग में 49, करेली में 93, तेंदूखेड़ा में 51 एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चीचली में 156 अधिकारी- कर्मचारियों को कोविड- 19 का टीका लगाया गया। सोमवार को भी टीकाकरण के बाद टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं पाया गया। इन स्वास्थ्य संस्थाओं में 10 फरवरी को भी टीकाकरण किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें