Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

भक्ताम्बर पाठ एवं गौसेवा का भव्य आयोजन : 105 ऐलक गोसलसागर जी के अवतरण दिवस पर गोसलपुर की गौशाला में शांति विधान

Aditi News Team

Wed, Jan 7, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

105 ऐलक गोसलसागर जी के अवतरण दिवस पर गोसलपुर की गौशाला में शांति विधान, भक्ताम्बर पाठ एवं गौसेवा का भव्य आयोजन

सिहोरा आज दिनांक 7 जनवरी 2026 को गोसलपुर नगर की पावन धरती पर स्थित दिव्योदय तीर्थ एवं विद्यासागर सेवाश्रम समिति की गौशाला, सम्मेदगिरी गोसलपुर में नगर गौरव, गौशाला के संस्थापक, अभिनव खारवेल भिक्षु, उदयगिरि–खंडगिरी उद्धारक, 105 ऐलक गोसलसागर जी महाराज के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर एक गरिमामय एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल शांति विधान के मंगल पाठ से हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, गौवंश संरक्षण एवं समाज के कल्याण की कामना की। इसके पश्चात गौशाला परिसर में 60 दीपकों से ऐलक श्री गोसलसागर जी महाराज की भव्य आरती की गई। आरती के साथ-साथ भक्तों द्वारा भक्ताम्बर स्तोत्र का सामूहिक पाठ भी किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।अवतरण दिवस के अवसर पर गौशाला में निवासरत समस्त गौवंशों को औषधि युक्त गुड़ के लड्डुओं का वितरण किया गया। समिति द्वारा यह जानकारी दी गई कि यह सेवा कार्य पूरे शीतकाल तक प्रतिदिन नियमित रूप से जारी रहेगा, जिससे गौवंशों के स्वास्थ्य संरक्षण में विशेष सहायता मिलेगी।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के संयोजक अरुण जैन, अंकुर जैन एवं राकेश जैन रहे, जिनके कुशल संयोजन से संपूर्ण आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। वहीं अनिल जैन ने कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए व्यवस्थाओं का नेतृत्व किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील जैन, गुड्डा जैन, आज़ाद जैन, अमित जैन, आशीष जैन, अरुण जैन, डॉ. सुनील डियोरिया, राकेश जैन, संजय जैन, अनिल जैन, धर्मेंद्र जैन, यतेंद्र जैन, अंकुर जैन, सुशील जैन, बिहारी लाल रजक सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य, श्रद्धालु एवं गौभक्त उपस्थित रहे।अंत में उपस्थित जनसमूह ने 105 ऐलक गोसलसागर जी महाराज के त्याग, तपस्या एवं गौसेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं भावविभोर वातावरण में हुआ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

105 ऐलक गोसलसागर जी

जरूरी खबरें