Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार,7 हजार 400 पाव देशी शराब जप्त : छोटा हाथी वाहन से अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, Dec 28, 2025

छोटा हाथी वाहन से अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

7 हजार 400 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव के मार्ग दर्शन में थाना अधारताल की टीम द्वारा छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 148 पेटी शराब के आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी अधारताल श्री प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि दिनांक 27-12-25 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 4787 में अवैध शराब लोड कर पनागर तरफ से खजरी खिरिया तरफ लाई जा रही है, सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार खजरी खिरिया वायपास तिराहा में दबिश दी गई, कुछ समय बाद पनागर की ओर से मुखबिर द्वारा बताया हुआ वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी आते दिखा जिसे रोकने का प्रयास किया, वाहन चालक हाईवे रोड़ से खजरी खिरिया सर्विस रोड़ में वाहन को तेजी भगाने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोका गया, अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन का चालक भाग गया, चालक के बाजू वाली सीट में एक युवक बैठा मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम निखिल यादव पिता सत्यदेव यादव उम्र 21 वर्ष निवासी करमेता थाना माढ़ोताल बताया जिसके वायें पैर में चोट होने के संबंध में पूछने पर पूर्व में मारपीट से चोट आना बताया, पुलिस को देखकर भागने वाले वाहन चालक का नाम कृष्णा बताया, वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 4787 में बंधी त्रिपाल खोलकर देखने पर 148 पेटी (कार्टून) रखीं मिलीं मिली, प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव कुल 7 हजार 400 पाव (1332 लीटर) कुल कीमती लगभग 7 लाख 40 हजार रूपये की होना पाई गई, उपरोक्त शराब किस जगह से एवं कहां ले जाई जा रही के संबंध में पूछताछ करने पर निखिल यादव ने संतोष जनक उत्तर नहीं दिया। आरोपी निखिल यादव के कब्जे से 7 हजार 400 पाव देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 4787 जप्त करते हुये आरोपी निखिन यादव एवं फरार आरोपी वाहन चालक कृष्णा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी वाहन चालक कृष्णा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

*उल्लेखनीय भूमिका-* छोटा हाथी वाहन में अवैध शराब परिवहन करते हुये आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी अधारताल श्री प्रवीण कुमार कुमरे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षिक अशोक पाण्डे, प्रधान आरक्षक अरविन्द डोंगरे, प्रदीप तिवारी, प्रेमलाल विश्वकर्मा, आरक्षक रामभरोस, अंकुर मिश्रा, सतीश झारिया, दिनेश बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें