नरसिंहपुर पुलिस ने 22पेटी देशी शराब सहित 7 लाख रू.का मशरूका जप्त किया : अवैध शराब की तस्करी में दो आरोपियों एवं दो विधि विरूद्ध बालकों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही।
Aditi News Team
Sat, Feb 21, 2026
"OPERATION EAGLE CLAW"
अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
• लगभग 22 पेटी देशी शराब जप्त।
• अवैध की तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन एवं एक मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त।
• लगभग 7 लाख रूपये मशरूका किया गया जप्त।
• अवैध शराब की तस्करी में दो आरोपियों एवं दो विधि विरूद्ध बालकों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सुआतला अंतर्गत दिनांक 18.02.2026 को रात्रि गश्त के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान डोंगरगांव, वन विभाग चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडएल 6893 को पकड़ा गया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध देशी शराब पाई गई, जिसे विधिवत जप्त किया गया।
उक्त वाहन का चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। वाहन में सवार दो विधि विरुद्ध बालक पाए गए, जिन्हें नियमानुसार नोटिस देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
फरार आरोपी चालक की तलाश हेतु टीम गठित कर सतत प्रयास किए जा रहे हैं तथा प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी है।
इसी प्रकार थाना ठेमी अंतर्गत दिनांक 18.02.2026 की रात्रि को सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम लुहारी रोड पर एक व्यक्ति अपने भारी मात्रा शराब रखे हुए है जो मोटरसाईकिल के माध्यम से ले जा रही है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी विक्की उर्फ विशेष रजक को भारी मात्रा में अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।
*थाना सुआतला अंतर्गत कार्यवाही :*
• आरोपी : अरूण लोधी निवासी पिपरिया, बेलखेडा, जिला जबलपुर एवं अन्य दो।
• जप्ती : 12 पेटी देशी शराब जप्त (कीमत लगभग 65 हजार रूपये)। एवं पिकअप वाहन कीमत लगभग 5 लाख रूपये।
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
*थाना ठेमी अंतर्गत कार्यवाही :*
• आरोपी : विक्की उर्फ विशेष रजक निवासी ठेमी जिला नरसिंहपुर।
• जप्ती :10 पेटी देशी शराब जप्त (कीमत लगभग 53 हजार रूपये) एवं एक मोटरसाईकिल कीमत लगभग 80 हजार रूपये।
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त दोनों कार्यवाहियों में क्रमशः थाना प्रभारी, सुआतला, निरीक्षक प्रियंका केवट, उनि आशीष बोपचे, प्रधान आरक्षक कीरत विश्वकर्मा, आरक्षक सोहन पटैल एवं थाना प्रभारी, ठेमी, निरीक्षक प्रीति मिश्रा, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना