Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

तत्काल पूरे मंदिर को धोया सफाई की मूर्तियों को साफ कर की : अपर कलेक्टर अचानक पहुंचे बालाजी लक्ष्मी नारायण मंदिर मंदिर में भयंकर गंदगी देखकर हुए काफी दुखी

Aditi News Team

Fri, Dec 26, 2025

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

अपर कलेक्टर अचानक पहुंचे बालाजी लक्ष्मी नारायण मंदिर मंदिर में भयंकर गंदगी देखकर हुए काफी दुखी

तत्काल पूरे मंदिर को धोया सफाई की मूर्तियों को साफ कर वस्त्र बदले आरती की 2 घंटे 10 मिनट तक चला अभियान

जब देखो तब रहता मंदिर बंद धार्मिक पुस्तकों वस्तुओं पर जमीन काफी जमी धूल की परत कराई अलग

अपर कलेक्टर का शखत निर्देश किसी भी मंदिर में गंदगी लापरवाही नहीं होना चाहिए

ब्रह्मांड घाट कला के इतिहास में पहली बार कोई प्रशासनिक अधिकारी ले रहा जिम्मेदारी से रुचि

कुछ दिन पहले मंदिर प्रबंधकों की बैठक में भी दिए गए थे सख्त निर्देश नहीं हो रहा पालन जिम्मेदारी से पालन

लगभग 7 सप्ताह से ब्रह्मांड घाट में सतत संपर्क दोनों घाटों पर जिला पंचायत के सीईओ

मां नर्मदा जी के अंचल क्षेत्र भगवान ब्रह्मा जी की तपस्या स्थल ब्रह्मांड घाट जिला नरसिंहपुर में मां नर्मदा जी की कृपा और आशीर्वाद से गौ भक्त अपर कलेक्टर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी आई ए एस गजेंद्र नागेश जी वास्तव में लगभग पौने दो महीना से बरमान में व्यापक रुचि लेकर धार्मिक क्षेत्र में वास्तव में विकास कर रहे हैं किसी से छिपा नहीं है इसका प्रमाण जनता के सामने कार्य दिख रहा है यह कहना अति शयोकती नहीं बल्कि कटु ससत्य की यदि ऐसी अधिकारी वास्तव में इसी तरीके से जन भावनाओं के साथ धर्म क्षेत्र को बेहतर बनाने में सहयोग भी रहे और साथ खड़े रहे तो निश्चित ही मैया नर्मदा जी के तीर्थ क्षेत्र भगवान ब्रह्मा जी की तपस्या स्थल ब्रह्मांड घाट जिला नरसिंहपुर की तस्वीर और तकदीर बदल सकती है

देर शाम अचानक पहुंचे अपर कलेक्टर बालाजी लक्ष्मी नारायण मंदिर ब्रह्मांड घाट गए थे दर्शन करने ताला बंद गंदगी देखकर हुए दुखी

मां नर्मदा तीर्थ क्षेत्र ब्रह्मांड घाट में मेला एवं बरमान घाट की गंदगी स्वच्छता की तैयारी हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए लगभग 5 *48बजे के आसपास अपर कलेक्टर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपाल अधिकारी ब्रह्मांड घाट हाथी दरवाजा बड़े मंदिर के पास बालाजी लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे उनको जानकारी प्राप्त हुई थी कि यहां काफी सिद्ध जागृत लक्ष्मी नारायण की वैभवशाली मूर्तियां हैं और सूर्य देव जी का मंदिर है जो कि अपने आप में मनोहर कारीहै किंतु वहां पर ताला बंद मिला और वहां आसपास गंदगी देखकर अंदर झांका तो गंदगी का ढेर लगा था देखकर काफी मन दुखद हुआ

जब देखो तब अधिकतर समय रहता मंदिर बंद कचरी का लगा देर वस्तु पुस्तकों पर जमीन धूल की परत चमगादड़ की गंदगी काफी फैली

यहां पर जानकारी प्राप्त हुई कि यह मंदिर जब देखो तब अधिकतर समय बंद रहता है यहां पर गंदगी का काफी साम्राज्य है यहां पर जो धार्मिक पुस्तक रखी थी और वहां जो पूजन का सामग्री था उसे पर काफी घुल की परत जमी देखी गई पूरे मंदिर में चमगादड़ों का डेरा था जिसकी गंदगी से पूरा मंदिर छोटे-छोटे मल मूत्र में विभाजित था जो कि लगभग एक बोरी के आसपास इकट्ठे हुआ मूर्तियों के आसपास भी सफाई नहीं हुई थी और वहां भी काफी घुल फैली हुई थी भगवान जी कपड़े पहने थे उसमें भी अस्वच्छता दिखी इसको देखकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मां नर्मदा भक्त महेंद्र नागेश जी महोदय को काफी दुख हुआ

तत्काल अपर कलेक्टर ने स्वयं की सफाई धुलाई कचरा एकत्र किया और बाहर फेंका

इस दौरान तत्काल अपर कलेक्टर महोदय ने वहां पर पहुंच कर तत्काल ही समाजसेवी अविनाश भाउ के घर से पानी की नाली लेकर तत्काल अपने हाथ से भगवान गणेश जी लक्ष्मीनारायण जी सूर्य भगवान जी दादा हनुमान जी और अन्य सभी प्रतिमाओं को काफी समय धोया पूरे फर्श पर सफाई की इसके पहले झाड़ू लगाया कपड़े से पूछा यहां सभी धार्मिक पुस्तक एवं सामग्री को संस्थान से बाहर किया और जो पूरे पुरानी कलात्मक स्थान दिवाला सभी पर पानी की धार से सफाई की पोछा लगाया नया कपड़ा बनवाया और भगवान जी को पहनाया पुराना कपड़ा वही रखा है तत्काल टेलर मास्टर को बुलवाया और अपर कलेक्टर महोदय जी ने अपनी निजी खर्चे से पूरे भगवान की ड्रेस बनवाने के आर्डर दिए और जो भी वहां गंदगी पानी भरा था स्वयं हाथ से भरकर बाहर फेंका

अपर कलेक्टर के द्वारा की गई कड़कड़ाती ठंड में सफाई श्रद्धा आस्था देखते ही बनी

प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गजेंद्र नागेश्वर मंदिर में इतनी कड़कड़ाती ठंड के बाद सफाई कर रहे हैं तो देखते ही देखते वहां काफी श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई और सभी एक दूसरे में चर्चा का विषय बना कि मंदिर तो अपने क्षेत्र का है पूजन पाठ अपन करते हैं फिर अपन ने अभी तक इसमें रुचि क्यों नहीं ली प्रशासनिक सेवा का अधिकारी की भीषण ठंड के बाद भी कार्य प्रणाली कार्य शैली देखकर सभी अचंभित रह गए और चर्चा का विषय बना रहा

अपर कलेक्टर द्वारा लगभग 2 घंटे 12 मिनट तक चला यह अभियान भगवान को पहनाए गए नए वस्त्र की आरती

लगभग दो घंटा 12 मिनट तक इस चले धार्मिक अभियान के दौरान मां नर्मदा भक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपाली अधिकारी गौ माता के भक्त गजेंद्र नागेश ने पूरे मंदिर सफाई व्यवस्था की और सब समान को स्थापित किया और यहां पर भगवान श्री जी की आरती स्तुति प्रार्थना उपस्थित आचार्य जो उनके साथ आए हुए थे के द्वारा की गई श्रीफल अर्पण किया गया तत्काल टेलर मास्टर को बुलाया और अपने निजी खर्चे से नई ड्रेस पोशाक बहुत बेहतरीन सिलवाने का आदेश दिया और कहा इसको जाकर पूरे भगवान को की ड्रेस बना ओ इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ और सभी निर्धर्म का स्थान में चार चांद लगाए

पुरातत्व विभाग में है मंदिर जमीन की जानकारी स्पष्ट नहीं मंदिर की पुताई नहीं हर वर्ष होती औपचारिकता इसकी होगी जांच

इस अवसर पर अपर कलेक्टर महोदय जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश जी को चर्चा के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि यह मंदिर पुरातत्व विभाग में है और जब मंदिर के चारों तरफ भ्रमण किया तो देखा कि इसकी बेहतर कलाकृति है और जब मंदिर के अधिकांश भाग को देखा तो काफी पुताई ही नहीं हुई है यहां पर कुछ जागरूक व्यक्तियों ने बताया कि मिलता तो है पुताई के लिए इमर्सिबल किंतु उपयोग होता है चूना और वह भी पूरी जगह नहीं पुता है इसमें भी गड़बड़ी हुई है इस मंदिर में पहले से अभी तक जमीन की क्या स्थिति है स्पष्ट नहीं हो पाई है उच्च स्तर जांच होने पर ही वास्तविकता सभी के सामने आएगी

अपर कलेक्टर महोदय ने दिया सख्त संदेश किसी भी मंदिर में लापरवाही नहीं होना चाहिए कभी भी कहीं भी पहुंच सकते

इस अवसर पर मां नर्मदा भक्त अपर कलेक्टर गजेंद्र नागेश जी जो कि भारतीय प्रशासन सेवा के अधिकारी हैं इस मंदिर के दुख भरी व्यथा पर आक्रोश नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि वर्तमान में कुछ मंदिरों में भी व्यवस्था ठीक नहीं है और वहां पर लापरवाही हो रही है भगवान की सेवा और जो उनका उद्देश्य दिया गया है वह पूरी तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है हम एक संदेश के माध्यम से सभी से आग्रह करते हैं कि हम कभी भी किसी भी धार्मिक स्थल मंदिर में पहुंच सकते हैं और यदि वहां पर लापरवाही मिली तो ठीक नहीं और निवेदन करते हुए फिर कहा कि हम आग्रह निवेदन करते हैं कि किसी मंदिर में लापरवाही ना मिले तो ठीक रहेगा और जो भी दी गई जिम्मेदारी है उसकी जिम्मेदारी से पालन करें

*अभी कुछ दिन पहले मंदिर प्रबंधकों की बैठक में भी दिए थे निर्देश फिर भी नहीं हुआ सुधार*

जैसा कि सभी जानते हैं मां नर्मदा भक्त अपर कलेक्टर विकास गजेंद्र नागेश जी ने अभी लगभग एक पखवाड़े पहले ही बड़ा मंदिर श्री राम लला मंदिर मां नर्मदा घाट में सभी मंदिर मां नर्मदा जी के दोनों किनारे बरमान कला एवं ब्रह्मांड खुर्द के मंदिरों की प्रबंधकों की बैठक बुलाई गई थी पंचायत के द्वारा सभी को आमंत्रित किया गया था जितने भी यहां उपस्थित हुए सभी को समझाइए दी गई थी कि अपने-अपने मंदिरों में गंदगी ना करें यात्रियों की सुविधा का में भी सहयोग करें धर्म प्रेमी श्रद्धालु आते हैं उनके शौचालय मूत्रालय और रोकने की व्यवस्था मंदिर के आसपास हो और उनको स्वच्छ पीने को पानी मिले ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव धीरे-धीरे एक स्थान पर न रहकर धार्मिक स्थलों के आसपास पूजा पाठ करते हैं वहां भी बना रहे इसमें सभी का सहयोग जरूरी है फिर भी है लापरवाही हो रही है यह चर्चा का विषय बना हुआ है

वास्तव में ब्रह्मांड घाट में बेहतर धर्म क्षेत्र में रुचि ले रहे मां नर्मदा भक्त जिला पंचायत सीईओ बादल सकेगी तस्वीर

वास्तव में मां नर्मदा तीर्थ स्थल ब्रह्मांड घाट में लगभग पौने दो महीना से जिस तरीके से सभी धार्मिक क्षेत्र मानवता जी की पवित्र और स्वच्छ बनाने मेला कैसे बेहतर बने यात्रियों को परेशानी ना हो धर्म क्षेत्र का विकास हो प्रगति के पद पर रहे धार्मिक स्थल अच्छे स्वरूप में आए इसके लिए हर संभव प्रयास भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र नागेश जी कर रहे हैं यदि यही स्थिति बनी रही तो निश्चित ही मां नर्मदा जी की कृपा से गौ माता के आशीर्वाद से या क्षेत्र बहुत अच्छा धर्म क्षेत्र के रूप में विकसित हो सकेगा और पवित्र नगरी होने के कारण इसके विकास की बहुत अधिक संभावनाएं हैं जिसमें बेहतर विकास की उम्मीद की जा सकती है

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अपर कलेक्टर नरसिंहपुर

जरूरी खबरें