Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

ग्राम पंचायत करेली कला तथा गांगई में नर्मदा पथ के प्रस्तावित मार्ग का : सीईओ जिला पंचायत ने किया नर्मदा पथ के प्रस्तावित मार्ग का भ्रमण

Aditi News Team

Wed, Dec 31, 2025

सीईओ जिला पंचायत ने किया नर्मदा पथ के प्रस्तावित मार्ग का भ्रमण

नरसिंहपुर।सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश ने ग्राम पंचायत करेली कला तथा गांगई में नर्मदा पथ के प्रस्तावित मार्ग का भ्रमण बुधवार को किया। इस दौरान परियोजना अधिकारी,विपिन लाड, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन मीना परते, जनपद सीईओ हरीश, सहायक यंत्री व ग्रामीणजन मौजूद थे। ग्राम पंचायतों को नर्मदा नदी के समानांतर एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा तथा प्रतिवर्ष आने वाले परिक्रमावासियों के लिए मार्ग होगा।

      परियोजना अधिकारी  विपिन लाड ने बताया कि जिले में नर्मदा नदी मध्य से होकर पूर्व पश्चिम में प्रवाहित होती है। इसके उत्तर तट पर कुल तीन जनपदों की 20 ग्राम पंचायत के 31 ग्राम तथा दक्षिण तट में कुल 42 पंचायत के 61 ग्राम है। उत्तर तट 73 किलोमीटर तथा दक्षिण तट 137 किलोमीटर लंबा है। उक्त परियोजना के अंतर्गत नर्मदा नदी के पुनर्जीवन तथा इसे सदानीरा बनाए रखने के महती उद्देश्य की पूर्ति के लिए दोनों तटों को हरित किया जाना लक्षित है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में इन सभी ग्रामों में नदी घाट से दो किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध शासकीय भूमि का चयन एवं सुरक्षित कर पौधरोपण किया जाना है। यह पौधारोपण नदी के रायपेरियन जोन को समृद्ध करने वाला होगा। इनमें विभिन्न प्रकार के वानिकी पौधे, बांस, अर्जुन तथा अन्य प्रकार के पौधे शामिल होंगे और उपलब्ध भूखंडों में उद्यानिकी पौधों का भी रोपण किया जाएगा। उक्त कार्य में भूमि को सुरक्षित करने के लिए नर्मदापथ समृद्धि परियोजना के अंतर्गत प्रस्ताव प्राप्त कर राशि स्वीकृत कराई जाएगी। नर्मदा नदी में अन्य सहायक नदियों के संगम वाले स्थानों को विधिवत संगम समृद्धि क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। संबंधित सभी पटवारी शासकीय भूमियों के खसरे तथा मौके पर उनकी पैमाइश 15 जनवरी तक किया जाए। प्रत्येक पंचायतें ऐसे उपलब्ध भूखंडों को 15 फरवरी 2026 तक विधिवत सुरक्षित करने का कार्य करेंगी। तदुपरांत इन्हें कंक्रीट के पोल से सुरक्षित करते हुए स्थानीय समुदाय से समन्वय कर कब्जा प्राप्त करना होगा। उक्त कार्य में लगने वाले पौधे वन विभाग तथा जन सहभागिता, सांसद व विधायक निधि एवं सामुदायिक नैमित्यिक दायित्व सीएसआर मद से प्राप्त किए जा सकेंगे। इस कार्य की साप्ताहिक समय सीमा बैठक में समीक्षा की जाएगी। उपरोक्त 91 ग्रामों में मनरेगा की योजना एक बगिया मां के नाम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में हितग्राहियों की भूमियों में उद्यानिकी के पौधे लगाए जाएंगे।

Tags :

नरसिंहपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सीईओ जिला पंचायत

जरूरी खबरें