Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

जनसुनवाई में आये 120 आवेदन पत्रों की सुनवाई हुई : कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

Aditi News Team

Tue, Dec 23, 2025

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

जनसुनवाई में आये 120 आवेदन पत्रों की सुनवाई हुई

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 120 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अन्य अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

जनसुनवाई में आए श्री धन्नालाल प्रजापति को मिली कान की मशीन

जनसुनवाई में गाडरवारा तहसील के ग्राम आमगांवबड़ा के आवेदक श्री धन्नालाल प्रजापति अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। उन्हें कम सुनाई देने पर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने तत्काल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को कान में सुनने की मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उक्त निर्देशों के परिपालन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। मौके पर ही कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आवेदक श्री धन्नालाल प्रजापति को कान की मशीन प्रदान की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें