Thursday 26th of November 2026

ब्रेकिंग

सिहोरा में संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन

जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही जनसुनवाई, जालम सिंह पटेल ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रेल रोको एवं नेशनल हाईवे जाम का सांकेतिक प्रदर्शन

मुनि श्री अक्षय सागर महाराज का समाधिमरण जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति,

नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर क्षेत्र के नागरिकों एवं गणमान्यजनों द्वारा सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर ने जामगढ़ और बागदेही का किया भ्रमण : कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने ऐतिहासिक जामवंत गुफा तथा प्राचीन प्रतिमाओं का किया अवलोकन

Aditi News Team

Wed, Nov 25, 2026

कलेक्टर ने जामगढ़ और बागदेही का किया भ्रमण

ऐतिहासिक जामवंत गुफा तथा प्राचीन प्रतिमाओं का किया अवलोकन

रायसेन। कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने मंगलवार को बरेली क्षेत्र के ग्राम जामगढ़ और बागदेही का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जामगढ़ स्थित ऐतिहासिक जामवंत गुफा पहुंचकर वहां मौजूद प्राचीन प्रतिमाओं एवं ऐतिहासिक अवशेषों का अवलोकन किया। उन्होंने गुफा के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कहा कि जामवंत गुफा हमारी अमूल्य ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। यहां मौजूद प्राचीन प्रतिमाएं और गुफा की ऐतिहासिक विरासत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों को सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इनके महत्व और गौरवशाली विरासत से परिचित हो सकें। इस अवसर पर एसडीएम अंकित जैन भी उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रायसेन कलेक्टर रोहित सिसोनिया

एसडीएम अंकित जैन

जरूरी खबरें