Thursday 26th of November 2026

ब्रेकिंग

सिहोरा में संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन

जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही जनसुनवाई, जालम सिंह पटेल ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रेल रोको एवं नेशनल हाईवे जाम का सांकेतिक प्रदर्शन

मुनि श्री अक्षय सागर महाराज का समाधिमरण जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति,

नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर क्षेत्र के नागरिकों एवं गणमान्यजनों द्वारा सौंपा ज्ञापन

नरसिंहपुर विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का हल्ला बोल : गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रेल रोको एवं नेशनल हाईवे जाम का सांकेतिक प्रदर्शन

Aditi News Team

Thu, Nov 26, 2026

फोरलेन पर किसानों का आंदोलन, टटटा पुल के पास जुटे किसान

गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रेल रोको एवं नेशनल हाईवे जाम का सांकेतिक प्रदर्शन

नरसिंहपुर देशबन्धु। गन्ने के उचित मूल्य सहित अन्य मांगों के निराकरण को लेकर जिले के किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को टटटा पुल, खेरी फोरलेन पर किसानों द्वारा सांकेतिक एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

आंदोलन के माध्यम से किसानों ने गन्ने का मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने, अन्य राज्यों की तर्ज पर मध्यप्रदेश के किसानों को भी गन्ना बोनस देने, प्रदेश में गन्ना नीति लागू करने तथा सरकारी शुगर मिल स्थापित करने जैसी महत्वपूर्ण मांगों को उठाया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन का उद्देश्य रेल रोको एवं नेशनल हाईवे जाम के सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं की ओर आकर्षित करना तथा मांगों का शीघ्र समाधान कराना है।

प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर शासन-प्रशासन एवं शुगर मिलों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

जरूरी खबरें