संविधान दिवस पर सिविल न्यायालय : सिहोरा में संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन
Aditi News Team
Thu, Nov 26, 2026
संविधान दिवस पर सिविल न्यायालय सिहोरा में संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन

सिहोरा। न्यायाधीश संतोष कुमार कोल ने कराया उद्देशिका का वाचन, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने लिया संविधान के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प , संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को सिविल न्यायालय परिसर सिहोरा में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के अध्यक्ष एवं माननीय न्यायाधीश श्री संतोष कुमार कोल द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन कराया गया। कार्यक्रम में सिहोरा न्यायालय में पदस्थ समस्त सम्माननीय न्यायाधीशगण एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस, ग्रंथपाल आलोक ब्यौहार, एम.आई. सिद्दीकी, संगीता जैन, जवाहर पटेल, राकेश पटेल, कमलेश सोनी सहित अनेक अधिवक्तागण एवं समस्त न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का आयोजन संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया|उपस्थितजनों की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
न्यायाधीश संतोष कुमार कोल सिहोरा