Thursday 26th of November 2026

ब्रेकिंग

सिहोरा में संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन

जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही जनसुनवाई, जालम सिंह पटेल ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रेल रोको एवं नेशनल हाईवे जाम का सांकेतिक प्रदर्शन

मुनि श्री अक्षय सागर महाराज का समाधिमरण जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति,

नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर क्षेत्र के नागरिकों एवं गणमान्यजनों द्वारा सौंपा ज्ञापन

संविधान की शान, भारत की पहचान : कलम से लिखी गई ऐसी कहानी है, जिसमें हर नागरिक की जुबानी है

Aditi News Team

Thu, Nov 26, 2026

संविधान की शान, भारत की पहचान

कलम से लिखी गई ऐसी कहानी है, जिसमें हर नागरिक की जुबानी है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता का सम्मान है, हम सबकी पहचान हमारा संविधान है।

न कोई छोटा, न कोई बड़ा कहलाए, हर व्यक्ति को समान अधिकार मिल पाए। जाति-धर्म की दीवारें जब टूट जाएँगी, तभी भारत में सच्ची खुशियाँ आएँगी।

अंबेडकर के सपनों का यह भारत है, लोकतंत्र की शक्ति का सुंदर प्रतिबिंब है। अधिकारों के साथ कर्तव्यों का ज्ञान है, हर भारतीय का गौरव संविधान है।

नारी को सम्मान, युवाओं को उड़ान दे, कमजोरों को शक्ति, सबको समान स्थान दे। भेदभाव मिटाकर प्रेम का दीप जलाएँ, संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाएँ।

यह केवल कागज का दस्तावेज नहीं, यह करोड़ों सपनों का विश्वास है। जब तक भारत के हृदय में संविधान रहेगा, तब तक लोकतंत्र का गौरव और प्रकाश रहेगा।

आओ मिलकर आज यह संकल्प उठाएँ, संविधान की गरिमा को जन-जन तक पहुँचाएँ। देश की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शान है, हम भारतीय हैं, हमारा संविधान हमारी पहचान है।

— श्रीमती निर्मला पाराशर

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्रीमती निर्मला पाराशर

जरूरी खबरें