विधायक निवास पर जनसुनवाई में 238 आवेदनों पर हुई सुनवाई : जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही जनसुनवाई, जालम सिंह पटेल ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
Aditi News Team
Thu, Nov 26, 2026
विधायक निवास पर जनसुनवाई में 238 आवेदनों पर हुई सुनवाई
जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही जनसुनवाई, जालम सिंह पटेल ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
नरसिंहपुर । पूर्व राज्यमंत्री एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल द्वारा प्रत्येक गुरुवार को विधायक निवास पर आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में इस सप्ताह 238 आवेदन प्राप्त हुए। जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें उनके समक्ष रखीं। श्री पटेल ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया गया जनसुनवाई आमजन और जनप्रतिनिधि के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में नागरिक यहां पहुंच रहे हैं। जनसुनवाई में समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित कार्रवाई के प्रयासों से आमजन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने बताया कि जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करने की आवश्यकता है विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि इस सप्ताह जनसुनवाई में कुल 238 आवेदन प्राप्त हुए हैं। संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रकरण भेजे गए हैं तथा अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल