Thursday 26th of November 2026

ब्रेकिंग

सिहोरा में संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन

जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही जनसुनवाई, जालम सिंह पटेल ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रेल रोको एवं नेशनल हाईवे जाम का सांकेतिक प्रदर्शन

मुनि श्री अक्षय सागर महाराज का समाधिमरण जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति,

नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर क्षेत्र के नागरिकों एवं गणमान्यजनों द्वारा सौंपा ज्ञापन

सिहोरा वासियों ने विधायक संतोष बरकड़े को सौंपा ज्ञापन : नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर क्षेत्र के नागरिकों एवं गणमान्यजनों द्वारा सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Nov 26, 2026

सिहोरा के विकास से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों को लेकर विधायक संतोष बरकड़े को सौंपा ज्ञापन

सिहोरा।नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर क्षेत्र के नागरिकों एवं गणमान्यजनों द्वारा सिहोरा विधायक श्री संतोष बरकड़े को ज्ञापन सौंपकर तीन प्रमुख मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।ज्ञापन में सिहोरा स्थित सामुदायिक भवन, अरुणामघोष स्टेडियम एवं पंडित विष्णुदत्त विद्यालय से संबंधित समस्याओं की ओर विधायक का ध्यान आकर्षित कराया गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सिहोरा स्थित सामुदायिक भवन लगभग 10-15 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। इसके संबंध में रक्षा मंत्रालय से संबंधित आपत्तियों का निराकरण कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की गई।वहीं अरुणामघोष स्टेडियम के उन्नयन एवं विस्तार का कार्य अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में अतिक्रमणकारियों को पट्टा वितरण कर शीघ्र स्टेडियम के उन्नयन एवं विस्तार का कार्य प्रारंभ कराने की मांग रखी गई।

इसके अतिरिक्त पंडित विष्णुदत्त विद्यालय को लेकर बताया गया कि भविष्य में यहां से सांदीपनि विद्यालय के रूप में स्थानांतरण प्रस्तावित है। ऐसी स्थिति में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिहोरा एवं श्री सूरज प्रसाद कुररिया सी.एम. श्री विद्यालय के पास पर्याप्त परिसर उपलब्ध नहीं होने के कारण पंडित विष्णुदत्त विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय के रूप में संचालित करने में कठिनाई होगी। इस समस्या का भी समाधान करने की मांग की गई!ज्ञापन सौंपने वालों में अरुण जैन एडवोकेट, रमेश पटेल, अनिल जैन, शिशिर पांडे,सुशील पांडे, संतोष वर्मा, जितेंद्र श्रीवास, राकेश जैन, गौरीराज एवं प्रदीप दुबे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े

जरूरी खबरें