Wednesday 15th of April 2026

ब्रेकिंग

गोटेगांव में ओवरलोड एवं बिना नंबर के संचालित वाहनों के विरूद्ध चलाया गया चैकिंग अभियान

नरसिंहपुर जिला प्रदेश में तीसरा, संभाग में प्रथम कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने छात्र-छात्राओं को दी बधाई और शुभकामनाएं

पूर्व विधायक नरेश पाठक, पूर्व विधायक भैया राम पटेल पवन पटेल से मिलने पहुंचे,

6 दिन बाद मुक्ति धाम से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया

बाबा साहिब डा भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर बुजुर्ग को दी स्टिक

पेट्रोल डीजल में किसी भी तरह की कोई कमी या आपात की स्थिति निर्मित नहीं : जिलें में डीजल, पेट्रोल एवं एल.पी.जी. की सप्लाई निरंतर निर्वाध जारी है,जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र खोबरिया

Aditi News Team

Fri, Mar 6, 2026

जिलें में डीजल, पेट्रोल एवं एल.पी.जी. की सप्लाई निरंतर निर्वाध जारी है,जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र खोबरिया

जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र खोबरिया ने सभी आम नागरिकों को सूचित किया है कि पेट्रोलियम पदार्थ जैसे डीजल, पेट्रोल, एल.पी.जी. की आपूर्ति को लेकर विभिन्न माध्यमों से जो अफवाह एवं भ्रमित जानकारी प्राप्त हो रही है, ऐसी सभी तरह की जानकारियों से बचे। इस संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया है कि डीजल, पेट्रोल एवं एल.पी.जी. की आपूर्ति के संबंध में ऑयल कंपनियों से जानकारी प्राप्त की गयी। ऑयल कंपनी द्वारा अवगत कराया गया है कि डीजल, पेट्रोल एवं एल.पी.जी. का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं नियमित आपूर्ति जारी है। किसी भी तरह की कोई कमी या आपात की स्थिति निर्मित नहीं है। अतः डीजल, पेट्रोल एवं एल.पी.जी. उपयोगकर्ता ग्राहकों से अपील की गई है कि अनावश्यक डीजल, पेट्रोल एवं एल.पी.जी. का स्टॉक न रखे वर्तमान में जरूरत एवं खपत अनुसार ही क्रय करें। जिलें में डीजल, पेट्रोल एवं एल.पी.जी. की सप्लाई निरंतर निर्वाध जारी है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र खोबरिया

जरूरी खबरें