Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

ताज दरबार बाकी शरीफ के छैः मासी उर्स के मौके पर सरकार ताजुल औलिया की शान में

भाजपा नेताओं के घर के बाहर प्रदर्शन कर बजाई स्मृति ईरानी की घोषणा की ऑडियो, सौंपा स्मरण पत्र

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

महाराज श्री ने प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियों का किया निरीक्षण : द्वारकाशारदापीठा धीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज जी सिवनी में हुआ आगमन

Aditi News Team

Sat, Feb 14, 2026

अनन्त श्री विभूषित द्वारकाशारदापीठा धीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का कल 13 फरवरी को सायं 4:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा सिवनी आगमन हुआ ।।

महाराजश्री के आगमन पर उनके शिष्यों एवं भक्तगणों द्वारा जनता नगर क्षेत्र स्थित जगदंबा सिटी में जहाँ हेलीकॉप्टर का आगमन हुआ, वहाँ भव्य अगवानी की ।।

द्वारकाधीश मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियों का निरीक्षण

आगमन के पश्चात पूज्य शंकराचार्य जी सीलादेही स्थित सहज संतोष आश्रम पहुँचें, जहाँ महाराजश्री जी ने द्वारकाधीश राधाकृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया ।।

इस अवसर पर आयोजन समिति एवं भक्तगणों के साथ प्राण-प्रतिष्ठा को दिव्य और भव्य स्वरूप देने को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई ।।

गुरूरत्नेश्वर धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी

इसके उपरांत पूज्य शंकराचार्य जी महाराज श्री का गुरूरत्नेश्वर धाम, दिघौरी के लिए प्रस्थान हुआ,

14- 15 फरवरी को भव्य महाभिषेक

पूज्य शंकराचार्य जी 15 फरवरी को गुरूरत्नेश्वर धाम में प्रवास करेंगे ।। इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का भव्य महाभिषेक संपन्न होगा तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करेंगे ।।

14 फरवरी को महाराज श्री केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परासपानी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे, और आशीर्वचन प्रदान करेंगे तत्पश्चात श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर सिवनी में धर्मसभा को संबोधित करेंगे फिर पुन: गुरुत्नेश्वर धाम,दिघौरी के लिए प्रस्थान करेंगे ।।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

द्वारकाशारदापीठा धीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज

जरूरी खबरें