Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार : वृत्त परासिया अंतर्गत होटल- ढाबों में आबकारी विभाग की दबिश कार्यवाही

Aditi News Team

Tue, Feb 17, 2026

वृत्त परासिया अंतर्गत होटल- ढाबों में आबकारी विभाग की दबिश कार्यवाही

कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार एसडीएम परासिया शुभम कुमार यादव एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में वृत्त परासिया प्रभारी अधिकारी द्वारा वृत्त परासिया अंतर्गत जलपान गृह, होटल एवं ढाबों में पिलाने एवं बेचने के लिये रखे देशी-विदेशी मदिरा बरामद किया गया। इसी तरह वार्ड नंबर 08 स्थित शिवम होटल एवं सलूजा होटल में मदिरा पिलाते पाया गया, वही याराना ढाबा, जायसवाल भोजनालय में भी दबिश दी गई, जहाँ से किसी भी प्रकार का मदिरा बरामद नहीं हुई। दोनों होटल के पास से 2.0 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा 7.8 बल्क लीटर बियर विदेशी मदिरा बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36 के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया । अवैध मदिरा विक्रेताओं एवं मदिरा पान कराने वाले होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध मुहीम कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। इस दबिश कार्रवाई में प्रभारी अधिकारी आबकारी उप निरीक्षक श्री जीत सिंह धुर्वे एवं समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर हरेंद्र नारायन

जरूरी खबरें