Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

तेंदूखेड़ा में नगर गौरव दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भागचंद जैन ‘सच्चे दादा’ की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम

Aditi News Team

Mon, Dec 29, 2025

तेंदूखेड़ा में नगर गौरव दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भागचंद जैन ‘सच्चे दादा’ की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम

तेंदूखेड़ा। नगर परिषद तेंदूखेड़ा द्वारा रविवार को नगर गौरव दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। यह आयोजन नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रथम सरपंच स्वर्गीय श्री भागचंद जी जैन सच्चे दादा की जयंती के अवसर पर किया गया। इसी अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी को श्रद्धांजलि भी दी गई। नगर गौरव दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा ने की। कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 9 बजे स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण से हुई। इसके पश्चात सुबह 10 बजे नगर परिषद परिसर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोपहर 1 बजे स्वतंत्रता सेनानी सद्भावना रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों, सर्वोदय विद्यालय के NCC कैडेट्स, बैंड दल एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। रैली नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर गांधी चौक, जमुना महाराज की किराना दुकान, पुराना अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, मंडी चौराहा होते हुए सच्चे दादा चौक पर संपन्न हुई। दोपहर 2 बजे सच्चे दादा चौक पर मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया गया। साथ ही दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए, सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरित किए गए। इनमें संबल योजना अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता राशि, स्वनिधि योजना एवं कृषि विभाग द्वारा कटिया मशीन आदि शामिल रही। नगर गौरव दिवस के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी मनाई गई। भाजपा के 5 मंडलों के मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हरगोविंद पटेल ने संबोधन दिया। कार्यक्रम में अटल सम्मान से सम्मानित किए गए वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए अपने विचार रखे। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने कार्यक्रम को विकास और गौरव से जुड़ा बताया। नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा ने अपने संबोधन में कविता की पंक्तियों के माध्यम से कहा, हंगामा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी जिद है कि तेंदूखेड़ा की तस्वीर बदल जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल हंगामा करना नहीं, बल्कि विकास के माध्यम से तेंदूखेड़ा को नई पहचान दिलाना है। विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और योजनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना, लखपति दीदी योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मंच संचालन उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डालचंद पटेल ने किया। मंचीय कार्यक्रम के समापन के पश्चात सायं 5 बजे नगर विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में अटल पार्क तथा मंगल भवन के समीप अटल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद तेंदूखेड़ा के समस्त पार्षदगण, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता, हितग्राहीगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

तेंदूखेड़ा में नगर गौरव दिवस मनाया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भागचंद जैन

जरूरी खबरें