Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

गाडरवारा स्टेशन पर उमराह यात्रिओ का किया भव्य स्वागत : गाडरवारा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर अल मदीना चल मदीना, आज नही कल मदीना के नारो से गूंज उठा

Aditi News Team

Thu, Mar 26, 2026

गाडरवारा स्टेशन पर उमराह यात्रिओ का किया भव्य स्वागत

गाडरवारा l गाडरवारा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर अल मदीना चल मदीना, आज नही कल मदीना के नारो से गूंज उठा बुधवार को गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन से शास्त्री वार्ड निवासी नदीम खान व उनकी एहलिया मक्का मदीने की उमराह करने के लिए मक्का मदीना रवाना हो रहे थे । मुस्लिम समाज द्वारा उमराह यात्रा पर जाने वालों को खुशनुमा अंदाज में जुलूस की शक्ल में स्टेशन लाया गया । जगह जगह फूल माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । इस मौके पर जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज जुबेर आलम की विशेष उपस्थिति में सरकार मोहम्मद मुस्तफा की शान में जनाब नौशाद साहब,एवं मुबीन अहमद ने सलाम पेश किया , वतन मैं अमन चैंव शांति एवं तरक्की खुशहाली की दुआए की गई । उमराह यात्रियों का सभी ने गर्म जोशी के साथ स्वागत करते हुए कहा कि मदीने वाले से मेरा सलाम कहना । उमराह पर जाने वाले पूरे रमजान शरीफ मक्का मदीने में उमराह के दौरान इहराम बांधना ,तवाफ करना ,सई करना, मक्का मदीने की जियारत कर ओर अरकान करेंगे । रेलवे स्टेशन पर सभी वर्ग के लोगो ने पवित्र उमराह यात्रा की बधाई दी । इस मौके पर जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष जनाब अबरार खान, फैजाने मदीना मस्जिद बड़े वली के जिम्मेदारों में महबूब खान अत्तारी, मकसूद खान वरिष्ठ पत्रकार, मूवीन मदीना, मम्मू अली बुन टेलर्स, मकसाद अली, चिराग अली, मेंहमूद पहलवान, शेख रहीम गुड्डू, आजम खान, शानू खान, सत्तार खान काजी मोहल्ला, सादिक खान, अकरम खान, आशु खान, शादाब खान, हबीब खान,नवाज खान,हसीब खान,सोहेब खान तनवीर खान,आशिक अली, फारूक खान, , परिवार के लोग मुस्लिम मां बहने, सहित अनेको लोग उपस्थित रहे । रमजान के महीने में उमराह करने वाले बहुत खुश नसीब है जिन्हें सरकार मोहम्मद मुस्तफा के रोजे की जियारत नसीब है उमराह यात्री गरीब रथ एक्सप्रेस से मुम्बई पहुँचकर हवाई जहाज से मक्का मदीने के लिए रवाना होंगे । मुस्लिम समाज द्वारा उमराह यात्रा पर जाने वालों के हक में दुआएं कर सलाम पेश कर करते हुए कहा कि हाजियो मुस्तफा से कह देना गम के मारे सलाम करते हैं ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जामा मस्जिद कमेटी गाडरवारा

जरूरी खबरें