नरसिंहपुर सपाठक वार्ड में प्यारेलाल ने लगाई फांसी : क्या था आत्मघाती कदम का कारण?
Aditi News Team
Mon, Aug 31, 2026
रिपोर्टर संदीप राजपूत
नरसिंहपुर पाठक वार्ड में प्यारेलाल कुशवाहा ने लगाई फांसी
क्या था आत्मघाती कदम का कारण?
नरसिंहपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाठक वार्ड में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान पाठक वार्ड निवासी प्यारेलाल कुशवाहा (50) के रूप में हुई है।
किचन में फंदे से लटकता मिला शव
कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे के अनुसार, प्यारेलाल कुशवाहा ने अपने घर के किचन में फांसी लगाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
दो व्यक्तियों से परेशानी की चर्चा, सूत्रों के दावे
स्थानीय लोगों के अनुसार, प्यारेलाल बेहद मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके इस कदम से इलाके के लोग स्तब्ध हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्यारेलाल पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव और परेशानी के दौर से गुजर रहे थे। चर्चा यह भी है कि वे किन्हीं दो व्यक्तियों के कारण मानसिक रूप से परेशान थे।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। आखिर एक मिलनसार व्यक्ति को ऐसा खौफनाक कदम उठाने पर किसने और क्यों मजबूर किया, यह जांच का विषय है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना