अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
Aditi News Team
Mon, Aug 31, 2026
*"OPERATION EAGLE CLAW"*
अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
• थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
• आरोपी के कब्जे से 60 लीटर महुआ की कच्ची शराब बरामद।
• तस्करी में प्रयुक्त यामाहा मोटरसाइकिल भी जप्त।
• जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2.06 लाख।
• आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध।
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
*60 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार :*
दिनांक 31.08.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे थाना करेली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कोदसा रोड स्थित इमलिया पुल के नीचे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिशंकर उर्फ विपिन उर्फ जोकर जाटव पिता धनीराम जाटव, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोदसा बताया।
आरोपी के कब्जे से 60 लीटर महुआ की कच्ची शराब एवं यामाहा कंपनी की मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई। बरामद शराब तथा मोटरसाइकिल सहित जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग ₹2 लाख है।
करेली में बिक्री के लिए ला रहा था शराब :
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से शाहपुर गांव से शराब लेकर करेली में बिक्री करने के लिए आया था। घटना के दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है, जो जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।
प्रारंभिक जांच में आरोपी के विरुद्ध नरसिंहपुर, करेली एवं गाडरवाड़ा थाना क्षेत्रों में पूर्व के विभिन्न प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना करेली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उप निरीक्षक विजय धुर्वे, प्र.आर. राजेन्द्र उईके, आरक्षक चेतन तंतुवाय एवं आरक्षक उत्तम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना