Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

लोकतंत्र प्रहरी संघ के जिला संयोजक एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के : अटल जी की 101वीं जयंती पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य आयोजन, नरेंद्र महाराज सिंह राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Aditi News Team

Fri, Dec 26, 2025

अटल जी की 101 वीं जयंती पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य आयोजन,

नरेंद्र महाराज सिंह राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

लोकतंत्र प्रहरी संघ के जिला संयोजक एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला मंत्री नियुक्त, संगठन में हर्ष की लहर

करेली।देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर करेली में लोकतंत्र सेनानी संघ एवं जिला मीसाबंदी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय कैलाश जी सोनी की गरिमामयी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक का उद्देश्य आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले सेनानियों के योगदान को स्मरण करना तथा संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा एवं सेनानियों के सम्मान से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए *जिला मीसाबंदी संघ के पुनर्गठन तथा लोकतंत्र प्रहरी संघ के गठन* पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसी क्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से माननीय नरेंद्र महाराज सिंह राय को लोकतंत्र प्रहरी संघ का जिला संयोजक तथा लोकतंत्र सेनानी संघ का जिला मंत्री नियुक्त किया गया।

मीसाबंदी स्वर्गीय महाराज सिंह राय की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं नरेंद्र राय माननीय नरेंद्र महाराज सिंह राय, पूर्णकालिक मीसाबंदी स्वर्गीय महाराज सिंह राय के सुपुत्र हैं। स्वर्गीय महाराज सिंह राय आपातकाल के कठिन दौर में लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले एक कर्मठ, निर्भीक, राष्ट्रनिष्ठ एवं त्यागी व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की रक्षा और राष्ट्रहित को समर्पित किया।

स्वर्गीय महाराज सिंह राय का योगदान केवल मीसाबंदी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वे विभिन्न संघी आंदोलनों, संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय रूप से सहभागी रहे। उनका जीवन संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक माना जाता है, जो आज भी लोकतंत्र सेनानियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

पिता की विचारधारा और संस्कारों को आगे बढ़ा रहे हैं नरेंद्र महाराज सिंह राय

माननीय नरेंद्र महाराज सिंह राय अपने पूज्य पिता की उसी संघर्षशील परंपरा, विचारधारा और संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे सामाजिक, राष्ट्रीय एवं संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता करते रहे हैं।

संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का कहना है कि नरेंद्र राय का व्यवहार मृदुभाषी, सहयोगात्मक एवं संगठननिष्ठ रहा है। वे सभी को साथ लेकर चलने और संगठनात्मक दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निभाने में विश्वास रखते हैं।

संगठन को मिलेगा नया संबल

उनकी नियुक्ति से लोकतंत्र सेनानी संघ एवं लोकतंत्र प्रहरी संघ को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके दायित्व ग्रहण करने से जिले में लोकतंत्र सेनानियों की आवाज और अधिक मजबूती से सामने आएगी।

शुभकामनाओं का लगा तांता

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोकतंत्र सेनानियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माननीय नरेंद्र महाराज सिंह राय को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा अपने पिता की लोकतांत्रिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में कैलाश सोनी बाबूजी जिला अध्यक्ष संतोष तहैया लेख चंद्र कोचर महेश चौरसिया भोले अरविंद सोनी सतीश जी जैन मुन्नालाल नामदेव विजय सोनी शैलेंद्र चौधरी गौतम जैन मनीष राय छोटे राजा पटेल नरेंद्र महाराज सिंह रायआदि ऊपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

लोकतंत्र प्रहरी संघ के जिला संयोजक

जरूरी खबरें