Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

विश्नोई समाज के श्रद्धालु,पेड़ बचाओ-प्राण बचाओ के नारों से गूंजा नगर : प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ गाडरवारा में निकली गुरु जम्भेश्वर महाराज की भव्य शोभायात्रा

Aditi News Team

Fri, Dec 19, 2025

प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ गाडरवारा में निकली गुरु जम्भेश्वर महाराज की भव्य शोभायात्रा

गुलाबी और सफेद वस्त्रों में अनुशासन के साथ शामिल हुए विश्नोई समाज के श्रद्धालु, 'पेड़ बचाओ-प्राण बचाओ' के नारों से गूंजा नगर

गाडरवारा। स्थानीय विश्नोई समाज कार्यकारिणी समिति के तत्वावधान में पौष अमावस्या के पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण के प्रणेता भगवान गुरु जम्भेश्वर महाराज की भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस आयोजन के माध्यम से समाज ने 'प्रकृति प्रेम' और 'जीव दया' का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

हवन-पूजन के साथ हुआ मंगल शुभारंभ

कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 7 बजे चौकी स्थित विश्नोई मंदिर में हुआ। यहाँ विधि-विधान से गुरु जम्भेश्वर महाराज की पूजा-अर्चना की गई और विश्व शांति एवं पर्यावरण रक्षा के संकल्प के साथ हवन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच मंदिर परिसर भक्तिमय भजनों से सराबोर रहा।

नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा

प्रातः 11 बजे मंदिर परिसर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा चावड़ी, महावीर भवन, शक्ति चौक, शिवालय चौक, सब्जी मंडी, पुरानी गल्ला मंडी, सराफा बाजार और झंडा चौक जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया।

अनुशासन और सादगी ने खींचा सबका ध्यान

शोभायात्रा की सबसे खास बात समाज का अनुशासन रही। यात्रा में शामिल सभी महिलाएँ पारंपरिक गुलाबी वस्त्रों में और पुरुष सफेद वस्त्रों में क्रमबद्ध तरीके से चल रहे थे। समाज के युवा और बुजुर्ग हाथों में प्रकृति प्रेम और शाकाहार का संदेश देने वाली तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर 'धरती की पुकार-पेड़ बचाओ यार', 'पेड़ नहीं तो प्राण नहीं' और 'हरियाली ही खुशहाली है' जैसे प्रेरक नारे लिखे थे।

भोजन प्रसादी के साथ समापन

शोभायात्रा के समापन के उपरांत चौकी मोहल्ला स्थित स्वर्णकार भवन में विशाल भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विश्नोई समाज की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं का विशेष और सक्रिय योगदान रहा। समाज के वरिष्ठजनों ने इस अवसर पर गुरु जम्भेश्वर जी के बताए 29 नियमों पर चलने का आह्वान किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें