Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

साइक्लिंग नेशनल चैंपियनशिप बोकारो झारखंड में भाग लिया था : मैडल एवं प्रमाण पत्र प्राप्त कर लोटे दिव्यांग खिलाड़ियों का किया भव्य स्वागत

Aditi News Team

Mon, Dec 22, 2025

मैडल एवं प्रमाण पत्र प्राप्त कर लोटे दिव्यांग खिलाड़ियों का किया भव्य स्वागत

स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 16 से 20 दिसंबर 2025 तक साइक्लिंग नेशनल चैंपियनशिप बोकारो झारखंड में भाग लिया।

उक्त प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक- 01, रजत पदक- 04, कांस्य पदक- 03 कुल पदक- 08 प्राप्त किए।

खिलाड़ी सार्थक श्रीवस्तव भोपाल ने स्वर्ण पदक- 01 और कांस्य पदक- 01, दिव्यांशु मरमत उज्जैन रजत पदक- 01 और कांस्य पदक- 01, अतुल साहू जबलपुर रजत पदक- 02, माही साहू भोपाल- 06वा स्थान, माधवी सिंह इंदौर रजत पदक- 01, सागर अग्रवाल नरसिंहपुर कांस्य पदक- 01 तथा हिमांशु झरिया छिंदवाड़ा 06वा स्थान प्राप्त श्री भूपेंद्र भट्ट भोपाल कोच, श्री कपिल दीक्षित जबलपुर कोच तथा सुष्मिता सोलंकी के मार्गदर्शन में देश में प्रदेश और जिले का नाम गौरांवित किया।

दिनांक 22 दिसंबर 2025 को दोपहर 03:00 बजे बोकारो से जबलपुर आगमन हुआ, जबलपुर स्टेशन पर श्री दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक, श्री पुष्पेंद्र कुशवाह कोच एस ओ भारत म प्र और अभिभावकों नरसिंहपुर स्टेशन पर सांय 07:00 बजे श्री आनंद दुबे प्रभारी नरसिंहपुर, श्री कमलेश रजक मीडिया प्रभारी, अभिभावक पहुंचे।

तथा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर रात्रि 11:30 बजे दल के आगमन पर श्री एहतेशाम उद्दीन खेल निर्देशक, श्री राजेंद्र बारस्कर सहा. खेल निर्देशक, प्रियंका जोनवाल कोच, श्री सूरज चौरसिया उज्जैन और अभिभावकों ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्य प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों तथा कोच का गर्मजोशी से स्वागत कर भविष्य की प्रतियोगिता के लिए आशीर्वाद दिया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें