Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

वामपंथी पार्टियों के देशव्यापी आव्हान पर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी : सालीचोका में चक्काजाम, पुतला दहन और वी बी जी राम जी बिल की जलाई प्रतियां,माकपा

Aditi News Team

Mon, Dec 22, 2025

सालीचोका में चक्काजाम, पुतला दहन और वी बी जी राम जी बिल की जलाई प्रतियां,माकपा

वामपंथी पार्टियों के देशव्यापी आव्हान पर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी नरसिंहपुर द्वारा 22 दिसंबर को सालीचौका में चक्का जाम,पुतला दहन और वी बी जी राम जी बिल की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

माकपा के साथ मध्य प्रदेश किसान सभा ने समर्थन देते हुए विरोध प्रदर्शन में बढ़चढकर भाग लिया।

सालीचौका क्षेत्र में खाद वितरण केंद्र बेयर हाउस बसुरिया रोड डांग के सामने रोड पर चक्का जाम किया एवं पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस के साथ पुतले को लेकर झूमा झटकी हुई,तदोपरांत माकपा एवं किसान सभा के कार्यकर्ता सालीचौका नगर में प्रदर्शन करते हुए महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने के नाम परv b g Ram ji विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण, योजना के नाम से बिल लाकर 40प्रतिशत राशि खर्च करने का बोझ राज्यों पर डालकर अपनी जिम्मेवारी से बचते हुए योजना को समाप्त करना चाहते हैं।

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा मनरेगा की जगह वी बी जी राम जी बिल वापिस लेने, यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कर खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, धान खरीदी के स्लॉट बुकिंग पोर्टल 24घंटे खोला जाने,, वेयर हाउसों में किसानों को ठहरने अलाव, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाने, एवं शक्ति शुगर मिल कौड़िया गाडरवारा में शुगर मिल के 4कर्मचारियों के मिल में काम करते वक्त गंभीर रूप से घायल होने की खबर है जिनका इलाज नरसिंहपुर और जबलपुर में चल रहा है।

मिल प्रबंधन उनका विशेष निगरानी और बिना लापरवाही के इलाज कराए और तत्काल 20, 20लाख की एफ डी करे, जीवन पर्यंत उन्हें पेमेंट जारी रखने उनके परिवार को लिखित में दे।

प्रशासन से अपील है स्वत संज्ञान लेकर मजदूर हित में तत्काल कार्यवाही करें।

मजदूरों को दबाव या कुछ थोड़ा प्रलोभन देकर उन्हें उनके हक से वंचित किया जाता है तो मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी मजदूरों के साथ उनके हक के लिए संघर्ष करेगी।

मिल प्रबंधन मजदूर एवं किसानों के किसी भी तरह के हादसे, दुर्घटना के लिए जिम्मेदार होंगे, कोई दुर्घटना न घटे तत्काल उचित प्रबंध करे।

उक्त मांगो को लेकर वेयरहाउस से संबंधित ज्ञापन सालीचौका उपथाना प्रभारी के नाम सौंपा जिसकी व्यवस्था की जिम्मेवारी उनकी होगी और शक्ति शुगर मिल से संबंधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर के नाम प्रदर्शन के दौरान उपस्थित पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन में किसान सभा के अध्यक्ष लीलाधर वर्मा , महासचिव देवेंद्र वर्मा एवं माकपा जिला समिति के करण सिंह अहिरवार ,देवेंद्र वर्मा, गंगाराम बघेल ,नरेंद्र वर्मा , रामसिंह वर्मा दारा सिंह मेहरा एल एन वर्मा ,तुलसीराम श्रीवास , बृज किशोर वर्मा ,यदुराज वर्मा , दीपक वर्मा ,जीवन चौधरी नन्हेलाल वर्मा,ओमप्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं किसान उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी नरसिंहपुर

जरूरी खबरें