Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

ताज दरबार बाकी शरीफ के छैः मासी उर्स के मौके पर सरकार ताजुल औलिया की शान में

भाजपा नेताओं के घर के बाहर प्रदर्शन कर बजाई स्मृति ईरानी की घोषणा की ऑडियो, सौंपा स्मरण पत्र

चुराये हुये 5 दुपहिया वाहन कीमती 4 लाख रूपये के जप्त : क्राईम ब्रांच एवं थाना विजय नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,3 वाहन चोर गिरफ्तार ,

Aditi News Team

Wed, Feb 11, 2026

क्राईम ब्रांच एवं थाना विजय नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,3 वाहन चोर गिरफ्तार ,

चुराये हुये 5 दुपहिया वाहन कीमती 4 लाख रूपये के जप्त

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1-राजकुमार सवनकर पिता रामनाथ सवनकर, उम्र 32 वर्ष निवासी हरदौल मंदिर के पीछे चेरीताल, थाना कोतवाली,

2-धर्मेन्द्र राजपूत पिता किशोर सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी ग्रीनसिटी पास परिसर थाना माढ़ोताल,

3-शिवम उर्फ विक्की श्रीवास पिता मंगेश श्रीवास उम्र 25 वर्ष निवासी श्रीनाथ की तलैया गंजिपुरा थाना लार्डगंज

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश से परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री बी एस गोठरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन मे क्र्राईम ब्रांच एवं थाना विजय नगर की टीम द्वारा 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 5 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 4 लाख रूपये के जप्त किये गये है।

*घटना विवरण* - थाना विजय नगर में दिनॉक 5-2-26 को रांदीप राजपूत उम्र 38 वर्ष निवासी शीतला माई अच्छे मिया का बाड़ा घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह इंडसंड बैंक शास्त्री ब्रिज में टू व्हीलर फायनेंस का काम करता है। दिनॉक 4-2-26 को एसबीआई चौक शाही पैलेस में शादी समारोह मे अपनी एक्सिस एमपी 20 एसयू 2148 से रात 10 बजे गया था । एसबीआई चौक स्थित शाही पैलेस के सामने अपनी एक्सिस खडा किया था लगभग आधा घंटे बाद वापस लौटा तो देखा कि उसकी एक्सिस गायब थी, एक्सिस के अंदर टैबलेट, बायोमैट्रिक डिवाईस, तथा अधारताल , पास बुक रखी थी। कोई अज्ञात चोर एक्सिस को एक्सिस में रखे सामान सहित चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दिनांक 09.02.2026 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पी.एन.टी. कॉलोनी क्षेत्र में तीन युवक बिना नंबर की सफेद रंग की एक्टिवा वाहन से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं । सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना विजय नगर की टीम द्वारा दबिश देते हुये मुखबिर के बतायेनुसार संदिग्ध अवस्था में एक्टीवा में घूम रहे युवको को रोका गया नाम पता पूछने पर तीनों ने अपने नाम क्रमशः राजकुमार सवनकर पिता रामनाथ सवनकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी हरदौल मंदिर के पीछे, चेरीताल, थाना कोतवाली, एवं धर्मेन्द्र राजपूत पिता किशोर सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी ग्रीनसिटी पास परिसर थाना माढ़ोताल, तथा शिवम उर्फ विक्की श्रीवास पिता मंगेश श्रीवास उम्र 25 वर्ष निवासी श्रीनाथ की तलैया गंजिपुरा थाना लार्डगंज बताये जिनसे लिये हुये एक्टीवा के कागजात के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई कागजात पास मे न होना बताये , वाहन चोरी का होने के संदेह पर तीनों को वाहन सहित विजय नगर थाने लाया गया जहॉ सघन पूछताछ करने पर तीनों ने विजय नगर एसबीआई चौक के पास से एवं मदनमहल , ग्वारीघाट तथा अन्य जगहों से उक्त एक्टीवा सहित कुल 5 दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये अन्य 4 दुपहिया वाहन पीएनटी कॉलोनी स्थित एक बंद बिल्डिंग परिसर में छिपाकर रखना बताये आरोपियो के कब्जे एवं निशादेही पर सिलवर एवं सफेद रंग की 3 एक्सिस तथा काले व सफेद रंग की 2 एक्टीवा इस प्रकार कुल 5 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 4 लाख रूपये के जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध इस्तगासा धारा 35 (12) बीएनएसएस एवं 303 (2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर विजय नगर में एक्टीवा चोरी की रिपोर्ट पर पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 27/26 धारा 303(2) बीएनएस में गिरफ्तारी की गयी। पतासाजी करने पर थाना मदनमहल 38/26 धारा 303(2) बीएनएस एवं थाना ग्वारीघाट 5/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध होना पाया गया है शेष वाहनो के सम्बंध में पतासाजी जारी है।

*उल्लेखनीय भूमिका* - वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये दुपहिया वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी विजय नगर श्री राजेंद्र सिंह मर्सकोले के निर्देशन में उप निरीक्षक कमलेश मेश्राम, सहायक उपनिरीक्षक संदीप पटेल, आरक्षक मुकेश सिंह, सुदीप सिंह, दीपक सिंह, आदित्य, शिवचरण, दिलीप कुसरे, आशुतोष यादव तथा क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक प्रीतम उपाध्याय, शिव सिंह बघेल, सत्यम पटेल, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें