Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

सुल्तान-उल-हिन्द हज़रत ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती ग़रीब नवाज़ : ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती दरबार अजमेर पेश होगी चादर

Aditi News Team

Sat, Dec 27, 2025

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती दरबार अजमेर पेश होगी चादर

गाडरवारा। सुल्तान-उल-हिन्द हज़रत ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती ग़रीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैह के 814वें उर्स के मौके पर गाडरवारा में धार्मिक श्रद्धा और सूफियाना परंपरा के साथ छटी शरीफ की फातिहा का आयोजन किया गया। यह आयोजन अलमदार चिश्ती दादा मियां दाढ़ी दरबार, बीजासेन वार्ड में मुजीब खान चिश्ती के निवास पर सम्पन्न हुआ। । गरीब नवाज चौकी पर चादर जियारत, देश की खुशहाली के लिए दुआ की गई । इस अवसर पर गरीब नवाज चौकी पर अजमेर शरीफ के दरबार में पेश की जाने वाली चादर को जियारत के लिए रखा गया। चादर रवाना होने से पूर्व जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष अबरार खान, गरीब नवाज चौकी के गद्दी नशीन शेख रहीम चिश्ती, अब्दुल फिरोज खान, महमूद पहलवान, फारूक खान, राज ताजी अनीस, इमरान ताजी, आजम खान, राहुल भाई, रोहित वाल्मीकि, नीतेश भाई, कैलाश, सनी, आशीष रजक सहित अन्य जायरीनों ने चादर की जियारत कर अमन-चैन और तरक्की की दुआएं मांगी। गरीब नवाज चौकी पर शेख रिजवान चिश्ती, शेख रहमान चिश्ती, पीर खान सहित अन्य खादिमों ने फूल और इत्र पेश कर चादर का इस्तकबाल किया।बशनिवार को मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष मुजीब खान चिश्ती, आता आसिफ हुसैन, आतिफ हशनैनी चिश्ती, आरिफ बाबा, शेख मोहसिन, इमरान साहिब खान, शेख आफसर चादर लेकर अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुए। उर्स-ए-पाक के मौके पर आस्ताना हज़रत गरीब नवाज चौकी पर नमाज-ए-मगरिब के बाद रश्म-ए-कुल और छटी शरीफ की नियाज दिलाई गई। चौकी के गद्दी नशीन शेख रहीम चिश्ती ने बताया कि यह परंपरा हर वर्ष श्रद्धा के साथ निभाई जाती है। सभी उपस्थित जायरीनों ने फातिहा के बाद देश की खुशहाली, अमन और तरक्की के लिए दुआ की। गाडरवारा से रवाना की गई यह चादर अजमेर शरीफ में 9वें कुल के मौके पर सुल्तान उल-हिन्द हज़रत ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती के दरबार में पेश की जाएगी।

इस मौके पर चौकी में शेख रिजवान चिश्ती, रहमान चिश्ती, सफरोज खान, पीर खान, फिरोज खान, मुजीब खान सहित बड़ी संख्या में जायरीन उपस्थित रहे।

Tags :

गाडरवारा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें