Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

नगर के जगदीश वार्ड मे जारी श्रीमद भागवत कथा से माहौल हुआ धर्ममय : श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मिलता हैं पुण्य लाभ - जयंती किशोरी शर्मा

Aditi News Team

Tue, Jan 6, 2026

श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मिलता हैं पुण्य लाभ - जयंती किशोरी शर्मा

नगर के जगदीश वार्ड मे जारी श्रीमद भागवत कथा से माहौल हुआ धर्ममय

गाडरवारा। स्थानीय जगदीश वार्ड मे भागवत सेवा समिति द्वारा 3 जनवरी से जारी संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से माहौल धर्ममय बना हुआ हैं। कलश यात्रा से प्रारंभ हुए इस आयोजन मे प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होता हैं। कथा मे कथावाचिका सुश्री जयंती किशोरी शर्मा द्वारा प्रतिदिन संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में प्रवचन दिये जा रहे है। कथा के चौथे दिन मंगलवार को उन्होंने गजेंद्र मोक्ष एवं भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। उन्होंने भगवान कृष्ण जन्म के बारे में कहा कि ज़ब ज़ब पृथ्वी पर पाप बढ़ते है, अधर्म का बोलबाला होता है, तब तब धर्म की रक्षा के लिए भगवान जन्म लेते है। उन्होंने कहा कि कंस प्रत्येक बार देवकी की संतानो का वध कर देता था लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भगवान कृष्ण के जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि जीवन में बुरे दिनों के बाद अच्छे दिन भी आते है इसीलिये कभी भी बुरे दिनों से निराश नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि भागवत कथा को पूर्ण ध्यान से सुनना चाहिए। जो भी व्यक्ति कथा का श्रवण करता हैं उसे पुण्य लाभ मिलता हैं। भागवत कथा से मन को शांति मिलती हैं एवं अच्छे संस्कार सीखने मिलते हैं। श्रीमद भागवत कथा जीवन मे सदमार्ग पर चलने की सीख देती हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में श्रद्धालु भगवान की भक्ति में झूम उठे। इस धार्मिक आयोजन मे बड़ी संख्या मे धर्म प्रेमी श्रद्धालू शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।

Tags :

गाडरवारा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री मद भागवत कथा

जरूरी खबरें