Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

खनन माफियाओं की मैडम ने कस दी लगाम : कलेक्टर के साफ और सख्त निर्देश के बाद जागा खनिज अमला

Aditi News Team

Thu, Jan 8, 2026

नर्मदापुरम कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद जागे खनिज अमला

खनन माफियाओं की मैडम ने कस दी लगाम

नर्मदापुरम जिले में हालात ऐसे हो गए थे कि पलकमती से लेकर नर्मदा किनारे तक खनन माफिया खुलेआम नदी-नालों की छाती चीर रहे थे। मिट्टी, बजरा, रेत और गिट्टी ऐसे खोदी जा रही थी जैसे ये धरती किसी सरकारी नहीं, बल्कि माफियाओं की खानदानी जागीर हो। दिन-दहाड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और जेसीबी गरजते रहे, लेकिन नीचे तहसील और थाने के कई जिम्मेदार अफसर कुर्सी पर बैठे उंघते रहे। नदी का सीना छलनी होता रहा, पर्यावरण रोता रहा, पर आंखें खोलने वाला कोई नहीं था।

सोहागपुर क्षेत्र की पलकमती नदी में लंबे समय से मिट्टी और बजरा का अवैध उत्खनन चल रहा था। शिकायतें होती रहीं, बातें उड़ती रहीं, लेकिन कार्रवाई तब हुई जब ऊपर तक बात पहुंची। आखिरकार प्रशासन ने हरकत में आकर मौके से एक जेसीबी मशीन जब्त की और उसे सोहागपुर थाना परिसर में खड़ा कराया। इटारसी तहसील के ग्राम डांडीवाड़ा से गिट्टी लादकर भाग रहा डंपर (MP04HE4308) पकड़ा गया, तो नर्मदापुरम तहसील के ग्राम पांजरा से रेत से भरी एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई।

कलेक्टर मैडम की सख्ती से जागे नीचे वाले

कलेक्टर सोनिया मीना के साफ और सख्त निर्देश के बाद ही खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मैदान में उतरी। इटारसी क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में लगे एक ट्रक-डंपर को पकड़कर रामपुर गुर्रा थाना परिसर में खड़ा कराया गया। सिवनीमालवा तहसील के ग्राम कोटलाखेड़ी से रेत का अवैध परिवहन कर रही दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गईं।

लोगों में चर्चा है कि वर्षों से माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे थे, क्योंकि उन्हें पता था कि नीचे से कोई पूछने वाला नहीं। गांव के रास्ते टूट गए, नदियों का पानी गंदा हो गया, खेतों की मिट्टी बह गई, लेकिन जिम्मेदार अफसर सिर्फ फाइलों में नियम खोजते रहे।

इस पूरी कार्रवाई में एसडीओ (राजस्व) नीलेश शर्मा, जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान, नायब तहसीलदार रंजीत चौहान, प्रभारी खनिज निरीक्षक कृष्णकांत सिंह परस्ते और होमगार्ड बल मौजूद रहा। जब्त किए गए सभी वाहनों और मशीनों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नर्मदापुरम कलेक्टर

नर्मदा पुरम खनिज विभाग

जरूरी खबरें