Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

दिव्यांग कमिश्नर अजय खेमरिया के द्वारा मुरैना जिले के गांव के : मुरैना के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निरंजन गुर्जर को बनाया गया एक दिन का कमिश्नर

Aditi News Team

Thu, Dec 25, 2025

मुरैना के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निरंजन गुर्जर को बनाया गया एक दिन का कमिश्नर

भोपाल में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी दिव्यांग कमिश्नर श्री अजय खेमरिया जी के द्वारा मुरैना जिले के गांव टीकरी के अन्तर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी निरंजन गुर्जर जिनके द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश के लिए कई मेडल जीत कर एक रिकॉर्ड दर्ज किया जिनको मध्य प्रदेश सामाजिक न्याय विभाग मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह और दिव्यांग आयुक्त श्री अजय खेमरिया जी के द्वारा मध्य प्रदेश दिव्यांग आयुक्त के पद पर एक दिन के लिए नियुक्त किया गया। नियुक्त होने के पश्चात निरंजन गुर्जर के द्वारा कई फैसले दिव्यांग हित में लिए गए ओर विशेष रूप से मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ओर दिव्यांग आयुक्त श्री अजय खेमरिया जी का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

बता दें कि निरंजन गुर्जर के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित दिव्यांग पंजा कुश्ती में कई गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत कर मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया गया ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एशिया चैम्पियनशिप 2024 में सिल्वर मेडल जीत कर भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फहराया गया ओर वर्ल्ड पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2025 बुल्गेरिया में आयोजित हुई जिसमें 65 किलोग्राम वर्ग में निरंजन गुर्जर ने 58 देशों के खिलाड़ियों को मात देकर ब्रोंज मेडल जीत कर मध्य प्रदेश सहित देश का गौरव बढ़ाया जिसको देखते हुए नारायण सिंह कुशवाह ओर दिव्यांग आयुक्त श्री अजय खेमरिया जी द्वारा निरंजन गुर्जर को एक दिन के लिए मध्य प्रदेश का दिव्यांग आयुक्त बनाकर सम्मान दिया।

निरंजन की इस उपलब्धि पर प्रो पंजा लीग के फाउंडर व एक्टर प्रवीण डबास, अध्यक्ष पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्ट्रेस प्रीति झांगियानी,अन्तर्राष्ट्रीय चैंपियन गुरु मनीष सर, मध्यप्रदेश आर्मरेसलिंग के सचिव तारिक खान ,दिनेश गुर्जर मुरैना विधायक, पुरुषोत्तम सिंह कंसाना सरपंच टीकरी, रघुवीर कंसाना (दद्दा), राजेश भारद्वाज जी खाटू श्याम मंदिर राजस्थान, अभय प्रताप जी, इंदौर एस.पी. राजेश दंडोतिया, सक्षम संस्था मध्य भारत प्रांत के खेल आयाम प्रमुख व अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी दीपक शर्मा, दिव्यांग प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी अरविन्द रजक नरसिंहपुर जिला से कमलेश रजक सहित निरंजन के परिवार वालों एवं शुभचिंतकों सहित मुरैना जिले के कई प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें फोन कॉल व सोशल मीडिया पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुरैना के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निरंजन गुर्जर

दिव्यांग कमिश्नर श्री अजय खेमरिया

प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

जरूरी खबरें