Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

गाडरवारा नगरपालिका परिषद में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

Aditi News Team

Thu, Mar 19, 2026

गाडरवारा नगरपालिका परिषद में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

गाडरवारा।म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, अखिलेश शुक्ला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्रीमति संतोषी वासनिक के मार्गदर्शन में नगरपालिका परिसद्, गाडरवारा में "नालसा जाग्रति योजना न्याय जागरूकता के लिये जमीनी स्तर एवं पारदर्शिता पहल' विषय पर तहसील गाडरवारा में न्यायाधीश श्री राजेश कुमार तिवारी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया।

उक्त विधिक साक्षरता शिविर में राजेश कुमार तिवारी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गाडरवारा द्वारा नालसा जाग्रति योजना की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि इसका उददेश्य कानूनी जागरूकता को संस्थागत बनाना एवं कानूनी सशक्तिकरण और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना है। यह योजना सार्वजनिक स्थानों पर विशाल शिविर का आयोजन कर एवं कानूनी सहायता सेवाओं का एक डेटाबेस बनाकर लोगो को जागरूक करना है। साथ ही उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई एवं उनके अधिकारों एवं अधिकारों के हनन होने पर कानूनी प्रकिया के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही यह भी बताया कि मोटरयान का प्रयोग करते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वाहन का बीमा अवश्य हो तथा वाहन चलाने के लिए ड्राईविंग लाइसेंस भी हो क्योकि यह कानूनी अपराध के साथ सामाजिक अपराध भी है। इसके साथ ही उपस्थित विद्यार्थीगण से मैत्रीपूर्ण कहा कि भारत के सभी न्यायालयों में अर्थात तहसीलो में स्थापित न्यायालयों से लेकर माननीय सर्वोच्चय न्यायालय तक निःशुल्क विधिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिये उपलब्ध होने की जानकारी दी और बताया कि अनुसूचित जाती/जनजाति, स्त्री, बालक, मानसिक रोगी व्यक्ति, औधोगिक कर्मकार, प्राकृतिक आपदा से पीडित व्यक्ति, जेल में कैद अभियुक्त एवं भारत का कोई भी नागरिक जिसकी समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 2 लाख से अधिक न हो ऐसे व्यक्ति विधिक सहायता पाने के हकदार है। इसके लिये आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। किसी भी न्यायालय परित्तर में स्थापित तहसील विधिक सेवा समिति में जाकर पात्र लोग मुफत कानूनी सहायता के लिये आवेदन कर विधिक सहायता/विधिक सलाह प्राप्त कर सकते है।

उक्त शिविर में नगरपालिका से अध्यक्ष शिवकांत मिश्रा, वैभव देशमुख मुख्य नगरपालिका अधिकारी, योगेन्द्र डिमोले, जय ब्राउन, सत्यम जाट, राकेश पटैल, अमित कोष्टी, श्रीमति लता चौहान, श्रीमति तनु दीक्षित, सुश्री मेघा, श्रीमति रीता, श्रीमति रोशनी से एवं समस्त स्टॉफ एवं श्रीमति शिखा सोनी, पी०एल०व्ही० शेख रहीम, अखिलेश सोनी की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा नगर पालिका परिषद

जरूरी खबरें