Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

नववर्ष 2026 का सबेरा पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में मुनि श्री के सं : मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ की कुण्डलपुर में 31 दिसंबर 2025 दोपहर में होगी भव्य मंगल अगवानी

Aditi News Team

Mon, Dec 29, 2025

मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ की कुण्डलपुर में 31 दिसंबर 2025 दोपहर में होगी भव्य मंगल अगवानी

नववर्ष 2026 का सबेरा पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में मुनि श्री के संग

कुण्डलपुर दमोह(जयकुमार जलज)।युगश्रेष्ठ महासमाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के परमप्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता,शंका समाधान, भावना योग, मंगल भावना प्रवर्तक परमपूज्य मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ की भव्य मंगल अगवानी कुण्डलपुर में 31 दिसंबर 2025 दोपहर 1:00 बजे होगी। मुनि श्री ससंघ सानिध्य में शंका समाधान का कार्यक्रम होगा ।रात्रि में 8:00 बजे से सुप्रसिद्ध गायक नीलेश जैन म्यूजिकल ग्रुप बुढ़ार के कलाकारों द्वारा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया है। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु भक्त नव वर्ष 2026 की प्रातः बेला में परम पूज्य मुनि श्री ससंघ सानिध्य में करेंगे नव वर्ष की शुरुआत पूज्य बड़े बाबा के दर्शन, अभिषेक ,शांतिधारा पूजन एवं पूज्य मुनि श्री के मंगल आशीष वचन के साथ। भावना योग सत्र का होगा भव्यआयोजन। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा आयोजन को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। पूज्य मुनि श्री के कुण्डलपुर मंगल आगमन को लेकर बुंदेलखंड क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या मेंश्रद्धालु भक्त कुण्डलपुर पहुंचकर करेंगे मुनि श्री ससंघ की भव्य मंगल अगवानी।*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ

पूज्य बड़े बाबा

जरूरी खबरें