Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

अमजेर क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग बालिका गुम हो गई थी : नरसिंहपुर पुलिस ने परिवार से बिछड़ी नाबालिग बालिका को परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान

Aditi News Team

Mon, Dec 22, 2025

परिवार से बिछड़ी नाबालिग बालिका को नरसिंहपुर पुलिस ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान

• लगभग डेढ़ माह पूर्व अमजेर क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग बालिका गुम हो गई थी।

• भटकते हुए राजस्थान से नरसिंहपुर पहुँची बालिका को अपने निवास क्षेत्र की कोई जानकारी नहीं थी।

• पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा बालिका के परिजनों की पतासाजी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

• लगभग डेढ़ माह बाद परिजनों से मिलकर नाबालिग बालिका की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

दिनांक 19.12.2025 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आरटीओ कार्यालय के पास एनएच-44 पर एक नाबालिग बालिका घूम रही है। सूचना पर डियूटी में तैनात पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचकर बालिका को अपने संरक्षण में लिया गया। बालिका से उसके परिजनों के संबंध में जानकारी पूछे जाने पर वह कोई जानकारी नहीं दे सकी। आवश्यक जानकारी प्राप्त न होने की स्थिति में बालिका को वन-स्टॉप सेंटर भेजा गया।

*मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया :*

उक्त मामला पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के संज्ञान में आते ही नाबालिग बालिका के परिजनों की पतासाजी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही, बालिका के परिजनों के मिलने तक पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की सतत निगरानी की गई।

*गुमशुदा बालिका के परिजनों की तलाश हेतु सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी का संकलन किया गया:*

गुमशुदा बालिका के परिजनों की पतासाजी एवं तलाश हेतु सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं का संकलन किया गया। इस दौरान बालिका द्वारा बार-बार अजमेर (राजस्थान) का नाम लिए जाने पर राजस्थान पुलिस से संपर्क स्थापित किया गया। राजस्थान पुलिस की सहायता से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बालिका लगभग डेढ़ माह पूर्व अजमेर (राजस्थान) से गुम हुई थी। इस सूचना के आधार पर तत्काल बालिका के परिजनों से संपर्क किया गया, जिनके द्वारा पुष्टि की गई कि उक्त बालिका उनके ही परिवार की है।

*लगभग डेढ़ माह बाद परिजनों से मिलकर नाबालिग बालिका की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा :*

उक्त नाबालिग बालिका का परिवार अत्यंत गरीब है, जिसे नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध कर नरसिंहपुर बुलाया गया। आज दिनांक 22.12.2025 को उक्त बालिका को विधिवत रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका द्वारा अपने परिजनों को देखकर उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा, वहीं परिजन भी अपनी गुमशुदा बालिका से मिलकर अत्यंत प्रसन्न हुए तथा नरसिंहपुर पुलिस की सजगता एवं तत्परता की सराहना की।

*नरसिंहपुर पुलिस की इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्यवाही से परिवार में एक बार फिर खुशियाँ लौट आईं हैं। इस सफल कार्यवाही से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।*

*गुमशुदा महिला की तलाश एवं पतासाजी में इनकी रही सराहनीय भूमिकाः* उक्त प्रकरण बालिका के परिजनों की पतासाजी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव चाटे के साथ आरक्षक, सुधीर यादव, महिला आरक्षक योगिता, महिला आरक्षक रीना एवं बन-स्टाप-सेन्टर से अंजिता श्रीवास्तव एवं महिला बाल बिकास अधिकारी श्री राधेश्याम वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें