Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

नरसिंहपुर पुलिस के अथक प्रयासों से गुम मोबाइल लौटे, : वर्ष 2026 के प्रथम दिन लगभग ₹40 लाख मूल्य के 111 गुम मोबाइल धारकों को लौटाए गए

Aditi News Team

Thu, Jan 1, 2026

नववर्ष-2026 के अवसर पर नरसिंहपुर पुलिस ने आमजन को लौटाई खुशियाँ

• वर्ष 2026 के प्रथम दिन लगभग ₹40 लाख मूल्य के 111 गुम मोबाइल धारकों को लौटाए गए।

• वर्ष 2025 में लगभग ₹1.5 करोड़ कीमत के 513 गुम मोबाइल धारकों को लौटाए गए।

• नरसिंहपुर पुलिस के अथक प्रयासों से गुम मोबाइल लौटे, धारकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान।

जनसेवा को समर्पित नरसिंहपुर पुलिस ने एक बार पुनः यह सिद्ध किया है कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की समस्याओं का समाधान कर उनकी खुशियाँ लौटाना भी उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के कुशल नेतृत्व में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोनों को प्रदेश सहित अन्य प्रांतों से तकनीकी सहायता के माध्यम से बरामद किया गया एवं उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किया गया, जिससे संबंधित नागरिकों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं विश्वास की मुस्कान लौट आई।

*वर्ष 2026 के प्रथम दिन मोबाइल धारकों को लौटाए गए गुम मोबाइल फोन :*

लगभग 40 लाख मूल्य के 111 मोबाईल।

*वर्ष 2025 में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा गुम मोबाइल फोन धारकों को लौटाए गए :*

लगभग 1.5 करोड़ कीमत के 513 मोबाईल।

*गुम मोबाईल पतासाजी में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में उनि अनिल अजमेरिया, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक भूपेन्द्र, नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा की सराहनीय भूमिका रही है।

*पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस की जिलेवासियों से अपील:*

• मोबाइल फोन आज हमारी व्यक्तिगत जानकारी और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण साधन है।

• मोबाइल गुम होने पर घबराएँ नहीं, तत्काल कार्रवाई करें।

• अपने नजदीकी पुलिस थाने में गुम मोबाइल की सूचना दें।

• CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन को तुरंत ब्लॉक कराएँ।

• समय पर सूचना देने से मोबाइल के दुरुपयोग की संभावना कम होती है।

• आमजन से अपील है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में शीघ्र सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।

*नरसिंहपुर पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सेवा के लिए 24×7 तत्पर है।*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें