Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

प्याऊ की स्थापना की गई व पक्षियों के लिए सकोरों में जल की व्यवस्था की : "गर्मी में जलजीवन का संकल्प पक्षियों के लिए जल सेवा और पर्यावरण जागरूकता अभियान”

Aditi News Team

Thu, Mar 26, 2026

गर्मी में जलजीवन का संकल्प पक्षियों के लिए जल सेवा और पर्यावरण जागरूकता अभियान”

प्राणी मित्र समिति करकबेल एवं के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकाल को देखते हुए सराहनीय पहल करते हुए प्याऊ की स्थापना की गई तथा पक्षियों के लिए सकोरों में जल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके साथ ही जल संरक्षण, नदी संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयों पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जनअभियान परिषद के ब्लाक समन्वय श्री प्रतीक दुबे ने जल संरक्षण पर्यावरण के प्रति आमजन की जबाबदेही को प्रेरित किया एवं जल ही जीवन के सन्देश दिया प्राणी मित्र समिति के डॉ. विनय पटेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों एवं जीवों के लिए जल उपलब्ध कराना मानवीय कर्तव्य है।

चिकित्सक डॉ. आर. एन. पाण्डेय ने पर्यावरण संरक्षण, पक्षियों के महत्व एवं प्राकृतिक संतुलन पर प्रकाश डालते हुए सभी से जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

समाजसेवी चंद्रमोहन गुप्ता ने नदी संरक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जल स्रोतों को बचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोछार की सरपंच अनीता श्रीवास्तव, ओपी सोनी, राजशेखर चौरसिया, गुड्डा सेन, राजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए सभी को जल बचाने एवं प्रकृति के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि ,जी सी सी आई प्रदेश प्रेस संयोजक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी ने सभी से अपील की हैं l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

प्राणी मित्र समिति करकबेल

जरूरी खबरें