Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का प्रदेश सम्मेलन मप्र के अनूपपुर : राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रांतीय सम्मेलन सम्मेलन मे प्रदेश इकाई का हुआ पुनर्गठन

Aditi News Team

Mon, Dec 22, 2025

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रांतीय सम्मेलन सम्मेलन मे प्रदेश इकाई का हुआ पुनर्गठन

राजेश दुबे प्रदेश अध्यक्ष,विलोक पाठक मुख्य महासचिव, अनुरोध पटेरिया संगठन महासचिव, चंद्रशेखर शर्मा प्रदेश प्रवक्ता,के जी शर्मा अनुशासन समिति प्रमुख, राजेश शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा प्रदेश महासचिव हुए मनोनीत।

जबलपुर। राष्ट्रीय स्तर पर पत्र पत्रकार और पत्रकारिता के लिए क्रियाशील संगठन राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का प्रदेश सम्मेलन मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का प्रांतीय सम्मेलन मंगल भवन, ठाकुर बाबा धाम, कोतमा में आयोजित हुआ। ज‍हां प्रदेश भर के पत्रकार शामिल हुए। इस प्रदेश सम्मेलन में प्रदेश, संभाग व जिला इकाई के पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत बाजपेई ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शांति कुटी आश्रम अमरकंटक के श्री महंत स्वामी रामभूषण दासजी महाराज, परिषद के राष्ट्रीय सचिव देव शंकर अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश दुबे, मुख्य महासचिव विलोक पाठक संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया,विधायक फुँदेलाल सिंह मार्को,नगर पालिका कोतमा के अध्यक्ष अजय सराफ, नगर पालिका अध्यक्ष पसान राम अवध सिंह, नगर पालिका बिजुरी की अध्यक्ष सहबिन पनिका, नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष पत्रकार डॉ सुनील चौरसिया, नगर परिषद डोला की अध्यक्ष रेणु कोल, नगर परिषद राजनगर बनगंवा के अध्यक्ष यशवंत सिंह मंचासीन रहे। प्रदेश सम्मेलन का शुभारंभ मंच पर आसीन विशिष्ट आमंत्रित अतिथि और मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित और मां सरस्वती के पूजन अर्चन से हुआ। तत्पश्चात शहडोल संभाग, अनूपपुर जिले और कोतमा की इकाई के द्वारा मंच पर आसीन सभी आमंत्रित अतिथियों का पुष्प हार शाल श्रीफल देकर स्वागत वंदन और अभिनंदन किया। कोतमा महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर सभी जिलों से पधारे वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पत्रकारों का शब्दसुमन से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन दो चरणों में संपन्न हुआ पहले चरण में जहां आमंत्रित अतिथियों ने अपने विचार रखे साथ ही साथ शासन से 20 सूत्रीय मांग को पूर्ण करने तथा मुख्यमंत्री से मिलने पर सभी ने सहमति जताई।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में श्रमजीवी पत्रकार परिषद के सभी वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारीयों एवं जिलों के अध्यक्ष संभागीय अध्यक्ष की उपस्थिति में राष्ट्रीय सचिव देव शंकर अवस्थी ने आगामी 2 वर्ष की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा उपरांत मुख्य चुनाव अधिकारी देव शंकर अवस्थी जी ने आगामी दो वर्षों के लिए एक बार फिर से जबलपुर संस्कारधानी के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश दुबे को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्य प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने जानकारी दी जिसका सभी उपस्थित सदस्यों, जिला अध्यक्षों और संभागीय अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से ताली बजाकर स्वागत किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय संयोजक ने उन्हें माला पहनकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश दुबे ने प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के पश्चात राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के उपरांत प्रदेश इकाई के संचालन हेतु एक बार फिर से प्रदेश मुख्य महासचिव के पद पर हिंदुस्तान समाचार एजेंसी के वरिष्ठ पत्रकार श्री विलोक पाठक को नियुक्त किया। साथ ही साथ प्रदेश संगठन महासचिव पद पर वरिष्ठ पत्रकार अनुरोध पटेरिया, प्रदेश महासचिव पद पर संदीप मिश्रा डिंडोरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर अनूपपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शुक्ला, प्रदेश अनुशासन समिति के प्रदेश प्रमुख पद पर के जी शर्मा बबला भैया सतना को नियुक्त किया। वहीं जबलपुर संभाग के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा को संभागीय अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी भी दी गई। जबकि पूर्व में प्रदेश प्रवक्ता रहे उमेश शुक्ला को राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया इसके अलावा अनुपपुर के कमलेश मिश्रा को प्रदेश सहसचिव,कैलाश पांडे प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख पद पर रूपम बाजपेई की नियुक्ति की गयी। परिवार कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख के पद पर उत्पल कांत शर्मा एवं समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इंजीनियर तरुण सोनाने को पुनः 2 वर्ष के लिए बनाया गया है। प्रदेश इकाई के कुछ पदों पर मानोनयन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे जी ने कहा कि प्रदेश के अन्य प्रकोष्ठों एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा विस्तार से चर्चा के उपरांत अगली बैठक के बाद की जाएगी। सभी मनोनीत पदाधिकारीयों को अनूपपुर इकाई ने शाल श्रीफल से अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित भी किया और साथ ही साथ सभी पत्रकारों ने नव नियुक्त अध्यक्ष और सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन हित में परिषद के हित में काम करने पर जोर दिया।

इस दौरान कार्यक्रम मे

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय सयोजक नलिनकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय सचिव देवशंकर अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, जबलपुर संभागीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर शर्मा, परिवार कल्याण प्रोकोष्ठ उत्पल कांत शर्मा, साहित्यिक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख रूपम वाजपेयी, कार्यसमिति सदस्य उमेश शुक्ला, जबलपुर संभागीय उपाध्यक्ष शिव चौरसिया, समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इंजीनियर तरुण सोनाने,मंडला जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, मंडला समाज कल्याण प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैलाश कुमार डेहरिया, दीपक कछवाहा, रामकुमार बघेल, किशोर रजक ओम वरसिया, अरुण बैरागी,

सिवनी जिलाध्यक्ष शरद दुबे, संजय अग्रवाल, महेन्द्र बघेल, गोपाल चौरसिया, लोकेश उपाध्याय,

नरसिंगपुर जिलाध्यक्ष भगीरथ तिवारी, अनूपपुर जिले से संभागीय कोषाध्यक्ष पुनीत सेन, संभागीय उपाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा, संभागीय सचिव श्याम तिवारी,परिषद के समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला, अनूपपुर जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा, परिषद जिला महामंत्री श्रवण उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, जिला प्रवक्ता भगवान दास मिश्रा, जिला संगठन मंत्री संतोष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शुक्ला, संदीप द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, दुर्गा यादव, जिला सचिव संतोष चौरासिया, चंदन केवट, धर्मेन्द्रकांत तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री बृजेश राठौर,कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश उपाध्याय निगवानी, नरेंद्र मिश्रा बिजुरी, ब्लॉक महासचिव संस्कार गौतम, ब्लॉक सचिव मोहम्मद जावेद हुसैन, संगठन मंत्री अधिकलाल यादव राजनगर उपाध्यक्ष मदनमोहन मिश्रा, अनूपपुर अध्यक्ष दिगंबर शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनूपपुर अमित तिवारी, ब्लॉक महासचिव अजय शैलेन्द्र विश्वकर्मा, नीरज द्विवेदी, अमीन वारसी, आर.सी. मिश्रा, प्रकाश तिवारी, महेश प्रसाद मिश्रा कोतमा, संजीव पांडे, डी.एस. राव, प्रमोद तिवारी, अरविंद मिश्रा, प्रहलाद गुप्ता, विजय राठौर, अशोक राठौर, संदीप कुमार गर्ग, दिनेश केवट, मुकेश राय, आशीष तिवारी, राजेश चौधरी, त्रिलोकी नाथ राय, हर्षित तिवारी, अमित शर्मा, बृजेश साहनी, पंकज तोमर,

सहित इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के विभिन्न अंचलों से पधारे साथ-साथ राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश के अनेक जिलों के अध्यक्ष संभाग अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी और राष्ट्रीय पदाधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद

जरूरी खबरें