17 दिसम्बर को 21 करोड़ हस्ताक्षर के साथ मनाया जाएगा तृतीय गोसम्मान दिवस : 1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,
Aditi News Team
Fri, Aug 7, 2026
1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने, देवाचार्य राजेन्द्रदास जी महाराज मलूक पीठाधीश्वर 17 दिसम्बर को 21 करोड़ हस्ताक्षर के साथ मनाया जाएगा तृतीय गोसम्मान दिवस

दिल्ली(पीतमपुरा)/06 अगस्त, देश की राजधानी दिल्ली के गोल्डन एप्पल बैंक्वेट हॉल पीतमपुरा (दिल्ली) में गो सम्मान आह्वान अभियान की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित हुई , कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में अपने आशीर्वाद में बताया की भगवान कृष्ण की आराध्या भगवती गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संपूर्ण भारत में चल रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत प्रथम चरण 27 अप्रैल को 5 करोड़ हस्ताक्षर,,द्वितीय चरण 27 जुलाई को 15 करोड़ हस्ताक्षर के साथ भारत की 5000 से अधिक तहसील के तहसीदारो एवं 790 जिलों के जिला कलेक्टर के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय को प्रार्थना पत्र सौंपे गए और अब तृतीय चरण में 17 दिसम्बर 2026 को भारत के हर गांव से 2100 हस्ताक्षर एवं हर गांव से 21गौ भक्तों के साथ भारत के 36 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानी में राज्य के मुख्य सचिव को 21 करोड़ हस्ताक्षर के साथ भारत के महामहिम राष्ट्रपति , माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपकर भगवती गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान की पुरजोर मांग की जाएगी । कार्यशाला के द्वितीय दिवस एवं तृतीय दिवस में कार्यशाला में भारत के सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से पधारे 2100 से अधिक प्रमुख संतो एवं जिला प्रभारी,संभाग प्रभारी एवं राज्य प्रभारियों ने अभियान के द्वितीय चरण को सफल बनाने की कार्ययोजना पर मंथन किया ।
गो सम्मान आह्वान अभियान गोवंश की रक्षा के लिए पूज्य करपात्री जी महाराज के सानिध्य में 1966 के बाद हुए अभियान के बाद पहला गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, जिसमें कोई नाम नहीं,मंच नहीं न ही कोई संस्था बल्कि भगवान शंकर के प्रिय नंदी बाबा अध्यक्ष व संरक्षक के रूप में भगवान कृष्ण की प्रिय आराध्या भगवती गोमाता है!
अभियान की प्रमुख मांगो में से प्रथम मांग के रूप में गोमाता को भारत सरकार कोई संवैधानिक स्थान दे, द्वितीय मांग गोमाता को लेकर देशभर मे केंद्रीय कानून बने और तृतीय मांग के रूप में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हो
एवं केंद्रिय गोपालन मंत्रालय का गठन भारत सरकार करें इस हेतु यह अभियान देश भर मे चल रहा है!
गौ सम्मान आह्वान अभियान के सफलतम प्रथम चरण 27 अप्रेल के बाद 27 जुलाई के सफलतम द्वितीय चरण मे 790 जिलों से 20 करोड़ से ज्यादा हस्ताक्षर प्रधान मंत्री जो देने के बाद अभियान की समीक्षा बैठक 4/5/6 अगस्त को दिल्ली पीतमपुरा मे आयोजित की गयी!
देशभर के 790 जिलों से 2100 से ज्यादा प्रचारक दिल्ली राष्ट्रीय कार्यशाला मे भाग लिया।
कार्यशाला के प्रथम दिवस 4 अगस्त को गो सम्मान आह्वान अभियान मे लगे नंद बाबा के सान्निध्य मे बैठक हुईं!
5 अगस्त को गो सम्मान आह्वान अभियान के मार्गदर्शक मंडल के पूज्य संत मलूकपीठ से राजेंद्र दास जी महाराज, जूनागढ़ से मुक्तानंद बापू एवं गीता मनीषी जी ज्ञानानंद जी महाराज एवं विवेकानंद जी महाराज साथ ही विश्व हिन्दू परिषद / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी श्री अजित जी महापात्रा , श्री मिलिंद परान्दे, श्री बजरंग बागड़ा, श्री दिनेश एवं शंकर लाल जी के सान्निध्य मे बैठक सम्पन्न हुईं उसी बैठक मे गो सम्मान आह्वान अभियान की तृतिय चरण की तारीख को तय किया गया!
तृतीय चरण में देशभर के. 2. लाख 65 हजार पंचायत मे कार्यकर्ता तैयार किये जाएँगे! एवं
गौरतलब हो कि इस अभियान का उद्देश्य भारतीय वेदलक्षणा गोवंश की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान हेतु सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रत्येक ग्राम, नगर, तहसील/तालुका और जिले के जनमानस में व्यापक जनजागरण करना है। इसके अंतर्गत वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाकर भारत सरकार तथा सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों को प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं और इसी के तहत अभियान के प्रथम चरण 27 अप्रैल 2026 को भारत की 5,000 से अधिक तहसीलों/तालुकाओं में 5 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को प्रार्थना-पत्र देकर प्रथम गो सम्मान दिवस मनाया गया।
द्वितीय चरण 27 जुलाई 2026 को भारत के सभी 790 जिलों में 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ द्वितीय गो सम्मान दिवस मनाया जाएगा और अब 17 दिसम्बर 2026 को भारत के सभी राज्यों की राजधानियों में मुख्य सचिव के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम 21 करोड़ हस्ताक्षर के साथ प्रार्थना-पत्र देकर तृतीय गो सम्मान दिवस के रूप में मनाकर भारतीय वेदलक्षणा गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संवैधानिक पद्धति से निवेदन किया जाएगा।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
ग्वाल संत गोपालानंद सरस्वती जी महाराज
गौ सम्मान आव्हान अभियान
देवाचार्य राजेन्द्रदास जी महाराज मलूक पीठाधीश्वर
जूनागढ़ से मुक्तानंद बापू
गीता मनीषी जी ज्ञानानंद जी महाराज
विश्व हिंदू परिषद से अजित महापात्रा