Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

गाडरवारा नवरंग संगीत अकादमी द्वारा मधुर गीतों का कार्यक्रम 8 को : नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

Aditi News Team

Fri, Aug 7, 2026

"नवरंग द्वारा मधुर गीतों का कार्यक्रम 8 अगस्त को"

गाडरवारा। नगर की प्रतिष्ठित संस्था नवरंग संगीत अकेडमी, गाडरवारा द्वारा आगामी 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस, गाडरवारा में सुरों की एक यादगार संध्या "The Classic Collection of Old Songs" का आयोजन किया जा रहा है।

इस मानसून सत्र के संगीतमय कार्यक्रम में भारतीय फिल्म संगीत के स्वर्णिम युग के महान गायकों मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, किशोर कुमार, मुकेश, मन्ना डे, महेंद्र कपूर, एस. पी. बालासुब्रह्मण्यम एवं सुमन कल्याणपुर के अमर एवं सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में मंच पर प्रस्तुत किए जा रहे प्रत्येक गीत के साथ उसका मूल फिल्मी दृश्य विशाल एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाना होगा। इससे दर्शकों को ऐसा अनुभव होगा मानो वे गीत को केवल सुन ही नहीं, बल्कि उसके मूल फिल्मांकन के साथ पुनः जी रहे हों। नवरंग संगीत अकादमी अपने प्रारंभ से ही इस अनूठी प्रस्तुति शैली के माध्यम से संगीत प्रेमियों को पुरानी यादों से जोड़ती रही है और प्रत्येक कार्यक्रम में इसे दर्शकों द्वारा भरपूर सराहना एवं प्रेम प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय फिल्म संगीत की समृद्ध विरासत से परिचित कराना तथा सदाबहार गीतों की मधुर स्मृतियों को पुनर्जीवित करना है। संगीत प्रेमियों के लिए यह संध्या निश्चित रूप से एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध होगी।

नवरंग संगीत अकेडमी ने नगर एवं आसपास के सभी संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा नवरंग संगीत अकादमी

जरूरी खबरें