Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

नरसिंहपुर पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे

सुरक्षित मातृत्व की मिसाल बनी अनीता गोंड

तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग और गुणवत्ता पर दिए आवश्यक निर्देश

चीचली जमीनी विवाद मामले में एक पक्षीय कार्यवाही पर उठ रहे कई सवाल : दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

Aditi News Team

Thu, Aug 6, 2026

चीचली जमीनी विवाद मामले में एक पक्षीय कार्यवाही पर उठ रहे कई सवाल

वायरल वीडियो में जो लोग नहीं उनके नाम किसने की झूठी शिकायत

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल

शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना अंतर्गत बारहावाड़ा में जमीनी विवाद के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिस मामले में पुलिस ने दबंगई, घर में घुसकर धमकी देने और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उसी मामले में अब शिकायतकर्ता अजय साहू के पिता, चाचा और दूसरे पक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता अजय साहू के पिता का आरोप है कि उनके बेटे ने पहले उन्हें घर से निकाल दिया था और अब वह उनके भाइयों के हिस्से की जमीन पर भी कब्जा करना चाहता है। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते उनके भाइयों द्वारा सिकमी पर खेती कर रहे व्यक्ति को योजनाबद्ध तरीके से इस मामले में फंसाया गया है।

शिकायतकर्ता अजय साहू के चाचा एवं पिता का कहना है कि पूर्व से ही जमीनी विवाद को लेकर अजय साहू षड्यंत्र रच रहा है और खेत पर लगी फसल खराब कर देता था जिसको लेकर पहले भी विवाद हुआ है इसी के चलते हम लोगों ने अपने खेत जो कि हमारे नाम पर है जमीन गोलू मिर्धा को सिकमी दे दिया था इसके बाद से ही वह गोलू मिर्धा को भी परेशान करता रहा उसके घर जाकर साथ गाली गलौज भी करता था।

वहीं शिकायतकर्ता के चाचा ने दावा किया कि उन्होंने 28 जुलाई को अजय साहू के खिलाफ थाना चीचली में लिखित शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि अजय साहू ने उन्हें खेती करने से रोका और गाली-गलौज की। उनका कहना है कि इस घटना से जुड़े वीडियो भी मौजूद हैं, जिन्हें वे अपने दावों के समर्थन में प्रमाण बता रहे हैं।

दूसरी ओर, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी गोलू मिर्धा की पत्नी का कहना है कि अजय साहू पिछले चार-पांच दिनों से उनके घर आकर धमकी दे रहा था और गाली-गलौज कर रहा था। उनके अनुसार, उन्होंने अपने पति के साथ इसकी शिकायत थाना चीचली में भी की थी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि बाद में जब गोलू मिर्धा बात करने के लिए अजय साहू के घर पहुंचे, तब उन पर ही घर में घुसने और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज करा दिया गया।

फिलहाल इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पहले दर्ज शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों और प्रस्तुत किए गए कथित साक्ष्यों की सत्यता की पुष्टि पुलिस जांच क्योंनहीं कर रही है।और उनकी बात आखिर पुलिस प्रशासन केबी सुनेगी पुलिस,पीड़ित की ओर से इन नए आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

एडिशनल एएसपी संदीप भूरिया

जरूरी खबरें