Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 : 7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

Aditi News Team

Thu, Aug 6, 2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

नरसिंहपुर, 06 अगस्त 2026। जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 7 अगस्त 2026 को जिले का पहला कार्यक्रम आयोजित होगा।

7 अगस्त 2026 का कार्यक्रम

रूट चार्ट: गाडरवाड़ा → कामती → पिटेहरा → नांदनेर → बेलखेड़ी → साली चौका

शिविर स्थल: नगर परिषद, सालीचौका

कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक शिकायतों एवं लोकसेवा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा होगी। इसके बाद 3:30 बजे से 5:00 बजे तक जनसंवाद आयोजित किया जाएगा, जिसमें आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 4:00 बजे से 5:00 बजे तक उद्यमी संवाद आयोजित कर स्वरोजगार एवं उद्योग संबंधी प्रकरणों पर भी चर्चा और निराकरण किया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

गाडरवारा एसडीएम प्रगति वर्मा

जरूरी खबरें