Wednesday 5th of August 2026

ब्रेकिंग

क्षेत्रीय(राज्य )स्तरीय योग सिलेक्शन ट्रायल का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न

चिचोली थाना के चिरापाटला में शंकर ढाबा में हुए हमले के मुख्य आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता, न्यायालय में किया जाएगा

60 प्रतिशत मूंग उपार्जन वाले किसानों को मिलेगी केंद्र परिवर्तन की सुविधा

गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक गो-प्रतिष्ठा संकल्प कांवड़ यात्रा संपन्न

नरसिंहपुर गाडरवारा के आसपास के ग्रामीणों ने SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर की अवैध वसूली गए रू.वापिस कराने की मांग की

जवाहर नवोदय विद्यालय, बोहानी में नवोदय विद्यालय समिति के स्थापना दिवस : क्षेत्रीय(राज्य )स्तरीय योग सिलेक्शन ट्रायल का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न

Aditi News Team

Wed, Aug 5, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय, बोहानी में नवोदय विद्यालय समिति के स्थापना दिवस

क्षेत्रीय(राज्य )स्तरीय योग सिलेक्शन ट्रायल का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव त्रिपाठी, जनरल मैनेजर, एनटीपीसी गाडरवारा तथा विशिष्ट अतिथि श्री रीतेश राय, श्री अजय शर्मा, प्राचार्य पीएम श्री राघव क़ृषि हायर सेकेण्डरी स्कूल बोहानी, डा जगदीश वर्मा, श्री संजीव पालीवाल की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

प्राचार्य डा अरुण कुमार तिवारी ने नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना, उद्देश्य, मुख्य विशेषताओ और उपलब्धियों, एनईपी 2020 के अनुरूप नवीन पहलो की चर्चा की।मुख्य अतिथि श्री राजीव त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

उन्होंने ये भी कहा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, एकाग्रता, अनुशासन एवं खेल भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर मध्य प्रदेश के समस्त जिलों से आये जवाहर नवोदय विद्यालयों के लगभग 460 प्रतिभागियों ने एवं मार्गरक्षी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीत शिक्षक श्री मनोज दुबे के बांसुरी बादन ने प्रदर्शन ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन एवं आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अजय राजपूत पी जी टी इतिहास ने किया ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जवाहर नवोदय विद्यालय, बोहानी

जरूरी खबरें