Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

सिहोरा जिला आंदोलन अपडेट,बदला आंदोलन का स्वरूप : मुख्यमंत्री से वार्ता ने दी सिहोरा जिला आंदोलन को नई दिशा,

Aditi News Team

Sat, Dec 27, 2025

मुख्यमंत्री से वार्ता ने दी सिहोरा जिला आंदोलन को नई दिशा,बदला आंदोलन का स्वरूप

सिहोरा - मुख्यमंत्री से हुई हालिया वार्ता के बाद सिहोरा जिला आंदोलन ने अब नया स्वरूप ले लिया है। लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन अब केवल प्रत्यक्ष धरना-प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रणनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर दबाव बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

समिति ने बताया कि अब आंदोलन के तहत सिहोरा को जिला बनाए जाने में शामिल होने वाले सभी संभावित क्षेत्रों और पंचायतों से समर्थन पत्र एकत्र किए जाएंगे। इन समर्थन पत्रों को जिला एवं संभाग प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग को सौंपा जाएगा, ताकि सिहोरा जिले के दावे को तथ्यात्मक और जनसमर्थन के आधार पर मजबूत किया जा सके।

इसके साथ ही आंदोलन को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को एक अनिवार्य बैठक एवं रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। समिति का कहना है कि इस नियमित आयोजन के माध्यम से सरकार पर लगातार दबाव बनाया जाएगा और जनभावनाओं को शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखा जाएगा।

इधर, आंदोलन के प्रमुख चेहरे और अनशनकारी प्रमोद साहू ने एक कन्या के हाथों आहार ग्रहण कर अनशन का स्वरूप बदला। इसे मुख्यमंत्री मोहन यादव पर डाले गए एक मनोवैज्ञानिक दबाव और सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे सरकार तक आंदोलनकारियों की भावना और संवेदनशीलता पहुंचे।

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने सिहोरा में आयोजित पत्रकार वार्ता में आंदोलन के इस नए स्वरूप की औपचारिक जानकारी दी। समिति ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और जनआधारित रहेगा तथा सिहोरा को जिला बनाए जाने तक यह संघर्ष विभिन्न रूपों में जारी रहेगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति

मुख्यमंत्री मप्र शासन भोपाल

जरूरी खबरें