मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की बैठक का हुआ आयोजन : जिला परामर्शदात्रि समिति बैठक आयोजन न होने से बढ़ रही शिक्षकीय समस्याएं
Aditi News Team
Sat, Dec 27, 2025
प्रत्येक मंडल केंद्र तक इकाई निर्माण का रखा लक्ष्य
जिला परामर्शदात्रि समिति बैठक आयोजन न होने से बढ़ रही शिक्षकीय समस्याएं
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की बैठक का हुआ आयोजन
नरसिंहपुर । सुशासन दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई जिसमें बैठक की तरह एजेंडा के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदकुमार शुक्ला प्रांतीय सह संगठन मंत्री जिला संरक्षक हरगोविंद शर्मा संगठन मंत्री संतोष कौरव , विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी डॉ सीएल कोष्टी, अध्यक्षता कर रहे सत्य प्रकाश त्यागी एवं शीला शुक्ला वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा माता सरस्वती का पूजन प्रदीप प्रज्वल एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की मंचीय शुरुआत की गई।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव कमलेश श्रीवास्तव ने प्रस्तावना रखते हुए किया।मुख्य अतिथि एनके शुक्ला के द्वारा मंडल रचना और मंडल संयोजक और सहसंयोजक की नियुक्ति संबंधी जानकारी साझा करते हुए एबीआरएसएम द्वारा प्रदत्त हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान पुस्तिका और कैलेंडर के सशुल्क वितरण की योजना से भी अवगत कराया। हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु चंद्र प्रकाश दुबे को संयोजक नियुक्त किया गया।डॉक्टर सीएल कोष्टी ने कर्तव्य दिवस के ब्लॉक और जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। संरक्षक हरगोविंद शर्मा ने प्राचार्य और प्रधान पाठकों के साथ धन्यवाद प्रस्ताव के अनुवर्तन कार्यक्रम की योजना के बारे में बताया।संतोष कौरव द्वारा संगठन विस्तार और संघ को सशक्त करने की समीक्षात्मक बात रखी।संभागीय पदाधिकारी कीर्तिनिधि दुबे द्वारा संगठन के जिला स्तर पर वार्षिक कैलेंडर प्रशासन की योजना बताई और संगठनत्मक समस्याओं और दायित्ववान पदाधिकारी के लगातार अनुपस्थिति पर गहन चिंता व्यक्त की कार्यक्रम के अध्यक्षी उद्बोधन में जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्यागी ने जिला स्तर की समस्याओं और समाधान की भूमिका बताते हुए आगामी सप्ताह में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने और मुलाकात कर समस्याओं के समाधान पर चर्चा की योजना बताई। इसके पूर्व कार्यक्रम के दूसरे चरण में जिला स्तरीय बैठक में विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक विगत वर्षों से न होने से उत्पन्न हो रही अत्यधिक समस्याओं और उनके समाधान में आने वाली अड़चनों पर चिंता व्यक्ति की गई।ई अटेंडेंस की व्यावहारिक और तकनीकी कठिनाइयां क्रमोन्नति संबंधी और एरियर्स भुगतान में विलंब,शिक्षकों के स्वत्व और देयकों के भुगतान की कठिनाइयों,गैर शैक्षणिक और गैर शिक्षकीय कार्यों की बढ़ती अधिकता से स्कूल शिक्षण प्रभावित होने से उत्पन्न समस्याओं के कारण स्कूलों में दर्ज संख्या घटने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर उनका स्मरण और कृतित्व और व्यक्तित्व की चर्चा की गई।बैठक में सेवानिवृत प्रकोष्ठ से होतीलाल शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर,शैक्षिक प्रकोष्ठ संयोजक गुलाब साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश्वर कौरव और प्रदीप पुरोहित ,जिला सदस्य राम प्रसाद उईके इत्यादि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)