मुख्य अतिथि परिवहन, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह शामिल हुए : महाराजा खेतसिंह खंगार जी जूदेव की 885वीं जन्म जयंती समारोह भव्यता पूर्वक मनाया गया
Aditi News Team
Sun, Dec 28, 2025
गाडरवारा । स्थानीय आजाद भवन में खंगार समाज सेवा विकास समिति के तत्वावधान में खंगार समाज के गौरव महाराजा खेतसिंह खंगार जी जूदेव की 885वीं जन्म जयंती समारोह भव्यता पूर्वक मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री मप्र शासन राव उदयप्रताप सिंह रहे कार्यक्रम का प्रारंभ खंगार राजवंश की कुलदेवी गजानन माता के पूजन एवं महाराजा खेतसिंह जी खंगार जूदेव की पूजन माल्यार्पण कर प्रारंभ हुआ अतिथि स्वागत उपरांत अतिथियों ने महाराजा खेतसिंह जी खंगार के शौर्य वीरता पराक्रम पर विचार रखे केबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने सामाजिक एकता समरसता राष्ट्रप्रेम सभ्यता संस्कृति को सामाजिक सम्मेलनों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को हस्तांतरित करने की बात कही तथा खंगार समाज की एकता की सराहना करते हुए सामाजिक भवन निर्माण हेतु सात लाख पचास हजार रूपए की घोषणा की एवं प्रतिभावान छात्रा कु नंदिनी आत्मजा स्वर्गीय बंशीधर को पच्चीस हजार रूपए की घोषणा की मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथियों ने जयंती समारोह में समस्त खंगार समाज को शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पूर्व विधायक नरेश पाठक श्रीमती साधना स्थापक, मिनेंद्र डागा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मुकेश मरैया पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष चीचली डॉ योगेश कौरव जिला पंचायत सदस्य सुश्री अंजू शुक्ला जिला पंचायत सदस्य चंद्रकांत शर्मा मण्डल अध्यक्ष गाडरवारा राव संदीप सिंह अध्यक्ष पिछड़ वर्ग मोर्चा मोहरकांत गुर्जर अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक भार्गव भाजपा नेता महेश अदरुज अध्यक्ष ब्रह्मण सभा रमाकांत शुक्ला गौसेवक ठाकुर प्रसाद सिंह खंगार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खंगार समाज सेवा विकास समिति, सतीश कौरव पार्षद प्रतिनिधि संजय राजोरिया पूर्व पार्षद डॉ चंद्रकांत गुप्ता प्रकाश यादव मुकेश बहेडिया समाजसेवी आकांक्षा धनोतिया जिला आबकारी अधिकारी मंचासीन रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यप्रकाश बसेडिया ने किया । स्वागत भाषण में मलखान सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष महाकौशल प्रांत ने मंत्री जी घोषणा क् स्वागत किया । आभार बलदेव सिंह खंगार ने प्रकट किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवन लाल खंगार ने की स्वागत गीत कु नंदिनी ने मधुर कंठ आवाज में प्रस्तुत किया कार्यक्रम में माधवशरण घुरे जिला अध्यक्ष रायसेन घनश्याम सिंह मिश्रीलाल खंगार हरिशंकर खंगार शील कुमार मनोज कुमार पटवारी रमेश खंगार राकेश हरदौलिया कांशीराम घुरे उमाशंकर हीरालाल गोहिया लखनलाल आकाश खंगार रामेश्वर प्रसाद पुरुषोत्तम शंकरलाल खंगार पुरषोत्तम खंगार भूपत सिंह दीपक खंगार नारायण सिंह खंगार विपिन विहारी खंगार ममता हरदौलिया शिक्षिका चंद्रकांती पूर्व सरपंच जया खंगार आदि सामाजिक जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)