Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

नरसिंहपुर नगर पालिका परिषद का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार : आवेदक को पेवर ब्लॉक लगाने का टेंडर वर्ष 2025 में मिला था जिसमें एफ डी आर एवं पीजी राशि के रूप मे 50000 रु. की मांग की थी

Aditi News Team

Wed, Apr 8, 2026

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-

आवेदक - भीष्म नारायण सिंह राजपूत पिता श्री शिव नारायण सिंह राजपूत उम्र 50 साल निवासी शांति नगर दमोह नाका जिला जबलपुर।

आरोपी- संजय कुमार तिवारी, पिता श्री स्व श्री अनंदी लाल तिवारी उम्र -56 वर्ष, पद- लिपिक लोक निर्माण शाखा नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर

घटना दिनांक--8.04.26

ट्रैप राशि -25000 रु (पच्चीस हजार रु)

घटनास्थल- नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर।

विवरण -आवेदक को पेवर ब्लॉक लगाने का टेंडर वर्ष 2025 में मिला था जिसमें एफ डी आर एवं पीजी राशि के रूप मे 50000 रुपए की राशि बैंक गारंटी के रूप में रखी थी टेंडर का काम आवेदक द्वारा पूर्ण कर दिया था जिसका भुगतान खाते में करवाने के बदले लोक निर्माण शाखा नगर पालिका परिषद के बाबू संजय तिवारी द्वारा 15.5 प्रतिशत के हिसाब से 52 हजार रूपए की मांग की जा रही है बिल का भुगतान आवेदक की कम्पनी के खाते में हो गया है लेकिन भुगतान के बाद से बाबू संजय तिवारी द्वारा रिश्वत नहीं देने पर एफ डी आर और बैंक गारंटी रोकने तथा भविष्य में नगर पालिका परिषद में कोई काम नहीं देने की धमकी दी जा रही है ।बाबू संजय तिवारी से बातचीत करने पर 38000 रुपए रिश्वत लेने को तैयार हो गया है, आवेदक द्वारा 25000 रुपए की व्यवस्था होने पर आज दिनांक 08.04.26 को आरोपी संजय तिवारी लिपिक को ₹25000 की रिश्वत लेते हुए नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में कंप्यूटर कक्ष में रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य-दल प्रभारी निरीक्षक राहुल गजभिए, टी एल ओ निरीक्षक बृज मोहन सिंह नरवरिया , एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख

पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह

जरूरी खबरें