Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

भोपाल, रीवा, नर्मदापुरम, उज्जैन, जनजातीय कार्य विभाग की टीमों ने जीते : राज्य स्तरीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता के मेचों का रोमांच चरम पर

Aditi News Team

Wed, Oct 15, 2025

राज्य स्तरीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता के मेचों का रोमांच चरम पर

तीसरे दिन भोपाल, रीवा, नर्मदापुरम, उज्जैन, जनजातीय कार्य विभाग की टीमों ने जीते मैच

गाडरवारा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह के प्रयासों से नगर के रूद्र कॉलेज मैदान मे राज्य स्तरीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन तीसरे दिन भी सुचारु रूप से जारी रहा। बालक /बालिका अंडर 19 आयु वर्ग के छात्र छात्राओं के बीच अलग अलग पूलों के खेले गये विभिन्न मैचो मे खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों को विजयी बनाने मे उल्लेखनीय भूमिका निभाई। बीते बुधवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गये बालक वर्ग के मैचों मे भोपाल संभाग ने शहडोल को, जनजातीय कार्य विभाग ने ग्वालियर को एवं नर्मदापुरम संभाग ने उज्जैन को 2-0 से हराया। इसी प्रकार बालिका वर्ग के मेचों मे रीवा संभाग ने जबलपुर, उज्जैन संभाग ने शहडोल संभाग को 2-0 एवं नर्मदापुरम संभाग ने जनजातीय संभाग को 2-1 से हराया। समाचार लिखें जाने तक तीसरे दिन के मैच जारी रहे जो रात्रि तक खेले जायेंगे। विदित हों कि दूसरे दिन की देर रात्रि तक दूधिया रौशनी मे खेले गये बालक वर्ग के मेचों मे उज्जैन ने शहडोल, सागर ने ग्वालियर, रीवा ने जनजातीय कार्य विभाग एवं जबलपुर ने भोपाल संभाग को 2-0 से हराया था। इसी प्रकार बालिका वर्ग के मैचो मे रीवा ने सागर, नर्मदापुरम ने ग्वालियर,भोपाल ने इंदौर को 2-0 से एवं उज्जैन ने जबलपुर को 2-1 से हराया। उल्लेखनीय है कि मेचों मे खिलाड़ियों मे उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। तीसरे दिन भाजपा,महिला मोर्चा सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। जिला शिक्षा अधिकारी संदीप नेमा ने भी प्रतियोगिता संचालन से जुडी व्यवस्थाओ का जायजा लिया। प्रतियोगिता के चौथे दिन अंतिम दौर के मैच खेले जायेंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

भोपाल, रीवा, नर्मदापुरम, उज्जैन, जनजातीय कार्य विभाग की टीमों ने जीते मैच

राज्य स्तरीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता के मेचों का रोमांच चरम पर

गाडरवारा में हो राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगता का आज तीसरा दिन

जरूरी खबरें