Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

पुलिस ने 30 से अधिक चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार’ : चुराये हुये पैसो से मंहगे कपडे एंव मोबईल रखने और जुआं खेलने का था शोक

Aditi News Team

Tue, Dec 23, 2025

थाना माढोताल पुलिस ने 30 से अधिक चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार’

थाना माढोताल अंतर्गत 6 एंव गोहलपुर से 01 तथा संजीवनी नगर से 01 कुल 08 चोरियो का ’मशरूका कुल कीमती लगभग 9 लाख रूपये का जप्त

’चुराये हुये पैसो से मंहगे कपडे एंव मोबईल रखने और जुआं खेलने का था शोक’

*अपराध जिनमें गिरफ्तारी हुई -*

थाना माढोताल के अपराध क्रमांक 711/25, 698/25, 663/25, 706/25, 784/25, 567/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस

थाना गोहलपुर के अपराध क्रमांक 780/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस

थाना संजीवनी नगर के अपराध अप.क्र. 430/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस

*गिरफ्तार आरोपी’ -* अजय उर्फ अज्जू उर्फ गणेश काछी पिता धन्नू उर्फ धनिराम काछी उम्र 40 साल निवासी ग्राम बघोडी थाना कटंगी जिला जबलपुर

*जप्ती* - सोने चांदी के जेवरात , दो स्मार्ट एलईडी टीव्ही, एक मोपेड एक्टिवा, कुल कीमती 9,00,000 रूपये एंव घटना मे प्रयुक्त औजार कटर, पेंचकश पाना. सब्बल व हथोडी ।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये संपत्ति संबधित अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गये संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ तथा उनके गुजर बसर की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया और घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुये चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।’

आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं प्रभार (अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर) श्री जितेंद्र सिंह पुलिस एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल श्री भगत सिह गोठरिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी माढोताल वीरेंद्र सिंह पंवार की टीम द्वारा शातिर नकबजनी के आरोपी को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवरात , 02 स्मार्ट एलईडी टीव्ही, 1 मोपेड एक्टिवा, कुल कीमती लगभग 9 लाख रूपये की मशरूका जप्त किया गया है।

घटना विवरण 1 - थाना माढ़ोताल में आज दिनांक 13-8-25 को सुरेश कुमार चौरसिया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भीटी थाना गुढ़ जिला रीवा वर्तमान पता मां कृपा परिसर ड्रीम लेंड फेस 2 के पास कठौंदा रोड़ माढ़ोताल ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह पान की दुकान संचालित करता है दिनंाक 12-8-25 की रात लगभग 1 बजे अपनी पत्नी श्रीमति रूपा चौरसिया को लेकर पड़ौस की कालोनी अपनी ससुराल ड्रीम लेण्ड फेस 2 में राखी का त्यौहार मनाने गया था दिनंाक 12-8-25 की दोपहर लगभग 2 बजे घर वापस आये देखा मेन गेट के दरवाजे का ताला टूटा था अंदर जाकर देखा अंदर के दरवाजे का भी ताला टूटा था कमरे में सामान बिखरा पड़ा था आलमारी का लॉक टूटा था आलमारी में रखे सोने की मनचली, 1 जोड झुमकी, 1 अंगूठी, चांदी की बच्चों की करधन, 4 जोड पायल, 4 जोड बिछिया, गुल्लक में रखे लगभग 22 हजार रूपये, एवं अलमारी में रखे नगदी रूपये भी गायब थे। कोई अज्ञात चोर रात में ताला तोडकर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

2- दिनांक 13-10-25 को प्रियंका शुक्ला उम्र 22 वर्ष निवासी संस्कार सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10/10/25 एवं 11/10/25 की रात मेरा घर सूना था जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी मेरे घर का ताला तोड़ कर करीब 15000/- रूपये कैश एवं, 02 सोने की अंगूठी, 02 सोने की कान की बाली, 1 सोने का मंगलसूत्र की लाकेट, 09 चांदी के सिक्के, 06 चांदी की चूड़ी, 02 जोड़ी चांदी की पायल, 08 चांदी की बिछिया, 01 चांदी की, कर्धनी, 01 जोड़ी चांदी का हाथ का कड़ा। उक्त सोने चांदी की कीमत करीब 1,80,000/- रुपये है। कैश और सोना चांदी मिलाकर लगभग कुल कीमत 1,95,000/- रुपये चोरी हो गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 711/25 धारा 331(4), 305 ए बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

3- दिनांक 7-10-25 आनंद गिरी गोस्वमी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06.10.25 को रात्रि करीब 09.30 बजे अपने घर मे ताला लगाकर धनवंतरी नगर मे अपने साले के घर परिवार सहित गया था सुबह 07.15 आकर देखा तो आलमारी के लाक टूटे हुये थे व सामान चेक किया तो एक सोने की चेन, सोने के दो कान के बाला, एक जोड चांदी की पायल, 55,000/रू नगदी तथा दीवाल एल.ई.डी सोनी कंपनी की 32 इंच, एच.पी कपंनी का गैस सिलेण्डर भरा हुआ, 20 साडी व अन्य कपडे, एक मिल्टन की पानी की बाटल स्टील की नही थे कोई अज्ञात चोर मेरे घर से कुल कीमती 95,000/ रू की चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 698/25 धारा 331(4), 305 ए बीएनएस प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

4- दिनांक 12-10-25 को श्रीमति श्रृद्धा महोबिया निवासी रिमझा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कि दिनांक 12.10.2025 को सुबह करीबन 08.00 बजे मेरे पडोसी द्वारा सूचना मिली की मेरे घर का दरवाजा खुला है मैं अपने भाई के साथ अपने घर रिमझा आकर देखी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे घर में घुसकर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगद पैसा 35000/- रुपये तथा एक टीबी चोरी कर ले गया है मैंने अपना सारा सामान देखी जिसमे सोने जैसा एक मंगलसूत्र दो अंगूठी, दो जोड़ी बाले एक चौन, चांदी की तीन पायल, तीन चूड़ी नही थी कुल लगभग 190000/- रुपये का सामान चोरी हो गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 706/25 धारा 331(4), 305 ए बीएनएस प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

5- दिनांक 19-9-25 फुल्लू लाल राय उम्र 75 वर्ष निवासी विद्यासागर कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16.09.25 के रात 11.00 बजे तक सब ठीक ठाक था दिनांक 17.09.25 के 07.00 बजे सुबह गुप्ता जी ने देखे तो मेरे घर का गेट मे लगा ताला कटा था तथा अंदर के दरवाजे का ताला टूटा था तब पडोसी गुप्ता जी ने मुझे फोन करके बताया कि आपके घर पर चोरी हो गयी है तब में इंदौर से होते हुए वापस आया एवं घर देखा तो घर के अंदर रखी अलमारी का ताला भी टूटा था फिर मैंने अपनी पत्नी से पूछताछ कर पता किया तो अलमारी मे रखा एक सोने की पंचाली, दो नग कान के टाप्स सोने के, एक अंगूठी छोटी सोने की, दो जोडी चांदी की पायल, संतान साते की 12 चूड़ी चांदी की एवं चांदी के सिक्के 15 सभी जेवरात पुराने तथा 50 एवं 100 के नोट करीबन 5000 रु के कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर चुरा कर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 663/25 धारा 331(4), 305 ए बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

6- दिनांक 18-11-25 सुरेश महोबिया थाना उपस्थित आकर बताया कि दिनांक 16.11.25 के रात 08.30 बजे वापस आया तो देखा कि मेरे घर के मैन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था घर अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पडा था एवं घर के कमरे में रखी गोदरेज की आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था आलमारी का सामान बिखरा पडा था चेक करने पर पता चला कि आलमारी मे रखे एक सोने की चेन लगभग 05 ग्राम की, दो सोने की अंगूठी, बेटी की सोने की चेन वजनी करीब 03 से 04 ग्राम एवं नगदी 3000/रू नही थे जो सोने के जेवर व नगदी कुल 90,000/रुपये चोरी हो गये हैं रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 784/25 रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

07- थाना गोहलपुर मे दिनंाक 30-11-25 को आशीष राय उम्र 21 वर्ष निवासी अमरखेरा कि दिनांक 26/11/25 एंव 27/11/2025 के दरमियानी रात को कोई अज्ञात व्यक्ति घर के सामने का गेट मे लगे ताला तोडकर घर मे प्रवेश कर घर मे रखे मोपेट एक्टिवा एंव भगवान की सोने चांदी के जेवरात कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 780/25 धारा 331(4), 305 ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

8- थाना संजीवनी नगर मे दिनांक 21-11-25 केा सूर्यकांत केसकर उम्र 72 वर्ष बी 15 दर्ज अपराध क्रमांक 430/25 के आवेदक ने बताया कि दिनांक 19/11/2025 को किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोडकर घर के आलमारी मे रखे 50,000/- नगदी एंव एटीएम कार्ड चोरी कर ले गया है तथा एटीएम से कुल 36,000/- रूपये निकाल लिया गया है सूचना पर अपराध क्रमांक 430/25 धारा 331(4), 305 ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना गठित टीम द्वारा पूर्व में पगड़े गये आरोपी के तथा घटनास्थल पर पाये गये फिंगर प्रिंट मैच होने से आरोपी को चिन्हित करते हुये विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर थाना खमरिया क्षेत्रांतर्गत उमरिया से एक्टिवा सहित पकडा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम अजय उर्फ अज्जू उर्फ गणेश काछी पिता धन्नू उर्फ धनिराम काछी उम्र 40 साल निवासी ग्राम बघोडी थाना कटंगी सघन पूछताछ करने पर माढोताल में 8 जगह एव संजीवनीनगर तथा गोहलपुर मेें चोरी करना स्वीकार किया, चुराये हुये सोने चांदी के जेवर तथा नगदी के संबंध में पूछने पर चुराया हुये जेवर एक्टिवा की डिक्की मेे रखना बताया तथा चुराये हुये पैसो से मंहगे कपडे लेना एवं रूपये जुआ में हार जाना बताया, एलईडी अपने घर में रखना बताया आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये जेबर एलआईडी, घटना में प्रयुक्त औजार कटर, पेंचकश पाना. सब्बल व हथोडी जप्त करते हुये आरोपी अजय उर्फ अज्जू उर्फ गणेश काछी पिता धन्नू उर्फ धनिराम काछी उम्र 40 साल निवासी ग्राम बघोडी थाना कटंगी की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक हिरासत में जेल निरूद्ध किया गया।

उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी शातिर नकबजन है जिसके विरूद्ध जबलपुर जिले के विभिन्न थानोें में चोरी, हत्या, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, जुआ सहित कुल 31 अपराध पंजीबद्ध हैं।

*उल्लेखनीय भूमिकाः -* शातिर नकबजन को पकड़ने एवं नकबजनी का खुलासा कर चुराया हुआ सामान जप्त करने में थाना प्रभारी माढोताल निरीक्षक वीरेन्द्र सिह पवार, उप निरीक्षक सुरेश सिह, सउनि रंजीत ठाकुर, विश्वेश्वर वर्मा, विजय शुक्ला, प्रआर लालजी यादव, अजय श्रीवास्तव,आदित्य चौबे, नितिन तिवारी, मिथलेश सिह आर सचिन मेहरा, निकेश, पुष्पराज, बलराम वरकडे, संजीव एवं फिंगर प्रिंट प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश चौकसे तथा सायबर सेल मे पदस्थ उनि कपूर सिह मरावी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें